'मैं बहरी नहीं हूं, आराम से बोलो', पैपराजी पर भड़क गईं जया बच्चन और फिर जो किया....
Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की अपकमिंग मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक्साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये मूवी आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। रिलीज से दो दिन पहले यानी गत 25 जुलाई की रात को कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग में शिरकत की थी। इस मौके पर एक्ट्रेस जया बच्चन भी नजर आईं जो कि वहां मौजूद पैपराजी पर अचानक काफी भड़क गई थीं।
आपको बता दें कि आनिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में जया बच्चन इस मूवी की स्क्रीनिंग में अपनी बेटी श्वेता बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं। यहां उन्हें देखते ही पैपराजी फोटो के लिए चिल्लाने लगे थे। पैपराजी को चिल्लाते देख जया बच्चन काफी गुस्सा हो गई थीं। जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्क्रीनिंग में बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक के साथ पहुंचीं जया बच्चन को देखते ही पैपराजी फोटो के लिए चिल्लाने लगे थे। पैपराजी जया जी...जया जी कहकर उन्हें जोर जोर से पुकार रहे थे। इतना सुनते ही जया बच्चन का पारा हाई हो गया था। वह गुस्से से तिलमिला गई थीं।
जया बच्चन ने कहा- मैं बहरी नहीं हूं
जया बच्चन ने तिरछी निगाहों से वहां मौजूद पैपराजी की तरफ देखा और कहा- मैं बहरी नहीं हूं। आराम से बात करो। दरअसल जया बच्चन बाहर खड़ी होकर अपनी बेटी और बेटे का इंतजार कर रही थीं। हालांकि जहां एक्टर्स के पोज देने के लिए प्लेटफॉर्म बनाया गया था वहां इन तीनों में से कोई नहीं रुका। श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन स्माइल करते हुए अंदर चले गए।
जया बच्चन और रेखा की हुई तुलना
जया बच्चन के गुस्से वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने तो जया बच्चन की तुलना रेखा से कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- यही कारण है कि हम रेखा जी से प्यार करते हैं। उनमें कोई अहंकार नहीं है और न ही कोई एटीट्यूड है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इस महिला के अंदर पैपराजी के लिए जरा सा भी प्यार नहीं है। ये तो बिल्कुल स्कूल की प्रिंसिपल की तरह बर्ताव करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications