'जया बच्चन को गुस्सा नहीं आता, वो नाटक करती हैं', नीतू कपूर ने खोली अमिताभ बच्चन की पत्नी की पोल
Neetu Kapoor On Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जहां अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी पत्नी जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए काफी फेमस हैं। जया बच्चन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक मशहूर पॉलिटिशियन भी हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने गुस्से को लेकर खबरों में छाई रहती हैं।
जया बच्चन और उनका गुस्सैल स्वभाव
जया बच्चन के गुस्सैल स्वभाव को लेकर आम लोगों से लेकर पैपराजी और कई सेलेब्स भी काफी परेशान नजर आते हैं। पैपराजी के कैमरे पर कई बार जया बच्चन का गुस्सा साफ नजर आया है। वह अक्सर पैपराजी पर भड़क जाती हैं और कुछ भी कहने लगती हैं।

नीतू कपूर का बयान हुआ वायरल
कुछ दिनों पहले हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने जया बच्चन के इस गुस्से वाले नेचर को लेकर कैमरे के सामने काफी कुछ कहा था और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का एक पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नीतू कपूर ने खोली जया बच्चन की पोल
एक बार नीतू कपूर ने खुद जया बच्चन के इस गुस्सैल तेवर को लेकर पोल खोली थी। दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने जया बच्चन के गुस्सैल स्वभाव को लेकर कहा था कि ये सब एक नाटक और मिलीभगत लगता है।
'वह जानबूझकर कैमरे के सामने गुस्सा करती हैं'
नीतू कपूर ने बॉलीवुड के फैमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में जया बच्चन और पैपराजी के सामने उनके गुस्सैल तेवर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। नीतू कपूर ने कहा था- मुझे लगता है कि वह जानबूझकर कैमरे के सामने गुस्सा करती हैं।
नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नीतू कपूर ने आगे कहा था- जया बच्चन ने एक बार कैमरे के सामने खूब गुस्सा किया था, तब तरह तरह की बातें हुई थीं लेकिन अब वह अक्सर ऐसा करती हैं। वह बार बार गुस्सा करती हैं लेकिन वह ऐसी नहीं हैं।
'पैपराजी जया बच्चन का गुस्सा इन्जॉय करते हैं'
नीतू कपूर ने कहा था- पैपराजी जया बच्चन का गुस्सा इन्जॉय करते हैं और वह भी अपना गुस्सा इन्जॉय करती हैं। ये उन लोगों की मिलीभगत है। ये सब एक नाटक का हिस्सा ही है। आपको बता दें कि जया बच्चन और नीतू कपूर का रिश्ता काफी पुराना है। साल 1980 में जब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी की थी तो उसमें जया बच्चन भी अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ शामिल हुई थीं।
रेखा को देखकर रोने लगी थीं जया बच्चन
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा भी पहुंची थीं। कहा जाता है कि उस शादी में रेखा की मांग में सिंदूर भरा देखकर जया बच्चन घबरा गई थीं और रोने लगी थीं। दरअसल उस समय अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के खूब चर्चे हो रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications