करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं जया बच्चन, दुबई में कैश, जमीन के अलावा ज्वैलरी की कुल कीमत जान उड़ेंगे होश
Jaya Bachchan Birthday: जया बच्चन के पास 12 लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत लाखों में है। साथ ही मुंबई के जुहू इलाके में जया बच्चन के नाम पर एक आलीशान बंगला भी है।

Jaya Bachchan Birthday: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पैदा हुईं जया बच्चन बच्चन न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए फेमस हुई थीं बल्कि उन्होंने बच्चन परिवार की बहू बनकर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। इन दिनों तो जया बच्चन अपनी बयानबायजी और पैपराजी पर अपना गुस्सा उतारने को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आज जया बच्चन का 75वां जन्मदिन है। वहीं इसी साल उनकी शादी के 50 साल पूरे होने वाले हैं। हिंदी सिनेमा में काम करने के बाद अब जया बच्चन राज्यसभा सांसद हैं। जया बच्चन की सफलता पर उनके पति अमिताभ बच्चन के साथ साथ उनके पूरे परिवार को नाज है। आइए आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि जया बच्चन कितने करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं और उनकी सालाना कमाई कितनी है।
15 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी करियर
जया बच्चन बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थीं लेकिन उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करने का बहुत शौक था। ऐसे में उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से एक्टिंग का कोर्स किया और उसमें गोल्ड मेडल हासिल किया। जया बच्चन ने 15 साल की उम्र में ऑस्कर विजयी डायरेक्टर सत्यजीत रे की फिल्म 'महानगर' में काम किया था। इसके बाद जया बच्चन ने हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' से बॉलीवुड में बतौर हीरोइन डेब्यू किया था। जया बच्चन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

अमिताभ बच्चन से हुई शादी
साल 1973 में जया बच्चन ने महानायक अमिताभ बच्चन से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हैं। बच्चों के पैदा होने के बाद ही जया बच्चन ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। वह परिवार को अपना पूरा समय देने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में जया बच्चन ने अपनी संपत्ति 68 करोड़ रुपए और अपने पति अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 10.01 अरब रुपए बताई थी।

28 करोड़ की ज्वैलरी की मालकिन
जया बच्चन के पास 12 लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत लाखों में है। साथ ही मुंबई के जुहू इलाके में जया बच्चन के नाम पर एक आलीशान बंगला भी है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास है। इतना ही नहीं जया बच्चन के पास 28 करोड़ रुपए की कीमत की ज्वैलरी भी मौजूद है। इसके अलावा उनेक नाम पर दुबई के एक बैंक में करीब 7 करोड़ रुपए जमा हैं। ज्वैलरी के अलावा जया बच्चन के पास 39 करोड़ रुपए की कृषि भूमि लखनऊ के काकोरी और भोपाल में मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications