'जया अमिताभ बच्चन' कहे जाने पर भड़कीं एक्ट्रेस, अब बिग बी ने शेयर किया पोस्ट, पति ने लिखी ऐसी बात

Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। उन्हें गत 29 जुलाई 2024 को उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने 'श्रीमति जया अमिताभ बच्चन' कहकर संबोधित किया था, जिससे वह बुरी तरह से भड़क गई थीं।

जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर भड़कीं एक्ट्रेस
जया बच्चन ने इस बात पर कड़ी आपत्ति भी जताई थी। ये अलग बात है कि सोशल मीडिया पर काफी आलोचना होने के बाद वो संसद में खुद को 'मैं जया अमिताभ बच्चन' कहती नजर आई हैं। इन सबके बीच जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

jaya bachchan

अमिताभ बच्चन का खास पोस्ट
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- समय बड़ा बलवान! काम के लिए समय निकाल रहे हैं। बिग बी का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

बिग बी 'केबीसी 16' की शूटिंग में बिजी
जया बच्चन के साथ अब तक जो कुछ भी हुआ, उसके बाद ये उनके पति अमिताभ बच्चन का पहला सोशल मीडिया पोस्ट है। हालांकि, फैंस इसे 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन से जोड़कर देख रहे हैं। इन दिनों बिग बी केबीसी 16 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस के मजेदार रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन
इससे पहले ऐश्वर्या राय के विदेश से छुट्टी मनाकर लौटने के बाद भी उनके ससुर अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद लोग इस पोस्ट को ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच चल रहे अनबन से जोड़ने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+