'इसकी लाइफ तो जया और श्वेता ने खराब की है!' आँखों में दर्द लिए अंबानी की शादी में आई ऐश्वर्या को किसने कहा ये?
Aishwarya Rai in Ambani's Wedding: बीते दिन अंबानी परिवार में शहनाईयां गूंजी और अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। अंबानी परिवार के इस फंक्शन में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारे शामिल हुए। यहां बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी नजर आए। वहीं ऐश्वर्या राय भी इस फंक्शन में दिखीं। वे अपनी बेटी के साथ अंबानी परिवार के फंक्शन में पहुंची।
इस बीच ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें कहीं न कहीं एक्ट्रेस के चेहरे से वो खुशी गायब थी जो कभी हुआ करती थी। जैसे ही एक्ट्रेस के वीडियोज अंबानी फैमिली के फंक्शन से वायरल हुए, सास जया बच्चन का जिक्र भी आ गया। लोग जया बच्चन को जमकर लताड़ने लगे। ऐसा क्यों, चलिये आपको बताते हैं।

बताते चलें कि ऐश्वर्या राय जब अनंत और राधिका की शादी में पहुंची तो उनके साथ बेटी ही दिखीं। हमेशा की तरह फैंस को इस बार भी उम्मीद थी कि एक्ट्रेस बच्चन फैमिली के साथ वहां होंगी मगर ऐसा हुआ नहीं। अभिषेक बच्चन दूर दूर तक शादी में दिखे ही नहीं।
इस बीच एक्ट्रेस का वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय की लाइफ सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन ने खराब की है। वहीं एक ने कहा कि शादी के बाद ऐश्वर्या राय का एक अलग ही रूप देखने को मिला है।

ऐसे ही लोग तरह-तरह के कमेंट्स ऐश्वर्या को देखने के बाद करने लगे। मगर ज्यादातर लोगों ने ऐश्वर्या के अकेलेपन के पीछे परिवार को ही जिम्मेदार ठहराया।
जानकारी के लिये बताते चलें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच पिछले लंबे समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि कपल तलाक ले सकता है और ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन सभी खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।
अंबानी फैमिली में शादी की बात करें तो ऐश्वर्या जहां बेटी को लेकर पहुंची थीं, वहीं इस शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन उनके पति और दोनों बच्चे साथ में पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications