Jawan Online Leak: ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख खान की 'जवान', कमाई पर पड़ सकता है असर, मेकर्स हुए परेशान

Jawan Online Leak: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' आज यानी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ जहां देश में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ किंग खान के फैंस 'जवान' के रिलीज होते ही इसका जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। लोग फर्स्ट डे फर्स्ट शो से ही फिल्म देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ही ताबड़तोड़ कमाई कर लेगी। हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म कई टोरेंट प्लेटफॉर्म और फाइल-शेयरिंग नेटवर्क पर आसानी से उपलब्ध हो गई है।

शाहरुख खान की 'जवान' हुई ऑनलाइन लीक
आपको बता दें कि तीन महीने की देरी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' के शो फिलहाल हाउसफुल चल रहे हैं। उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के पहले ही दिन 75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। हालांकि इसी बीच खबर है कि फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है और ऑनलाइन लीक होने की वजह इसका असर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर पड़ सकता है।

jawan

कई वेबसाइट्स पर फुल एचडीप्रिंट में फिल्म उपलब्ध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होने के कुछ ही घंटों में पायरेसी की शिकार हो गई है। खबर है कि फिल्म 'जवान' ऑनलाइन लीक हो गई है जो कि तमिलरॉकर्स, एमपी4मूवीज, वेगामूवीज और फिल्मीजिला सहित कई वेबसाइट्स पर फुल एचडीप्रिंट में फ्री डाउनलोड के लिए आसानी से उपलब्ध हो रही है। वहीं फिल्म के लीक होने का इसकी कमाई पर असर पड़ने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को करोड़ों रुपयों का नुकसान हो सकता है।

पायरेसी एक दंडनीय अपराध है
1957 के कॉपीराइट अधिनियम के अनुसार, पायरेसी एक बड़ा अपराध है और कानून के तहत दंडनीय भी है। इसलिए वनइंडिया हिंदी आपसे अनुरोध करता है कि फिल्म के पायरेटेड संस्करण देखने, डाउनलोड करने और शेयर करने से बचें। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और साउथ के मेगास्टार थलपति विजय भी कैमियो रोल निभा रहे हैं।

ओपनिंग डे पर कमा सकती है 85 करोड़ रुपए
सैकनिल्क के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अपने ओपनिंग डे पर कमाल कर सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 85 से 90 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म तीनों भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगू) को म‍िलाकर पहले द‍िन करीब 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+