'जवान' के शाहरुख खान को उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' के लिए मिली थी इतनी फीस, जानें उनकी कुल संपत्ति

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की फेमस हीरोइन नयनतारा रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म की धमाकेदार एडवांस बुकिंग ने भी धूम मचा रखी है। आपको बता दें शाहरुख खान ने अपनी मेहनत के दम पर आज ये स्टारडम हासिल किया है लेकिन क्या आपको पता है कि किंग खान को उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' के लिए कितनी फीस मिली थी।

शाहरुख की पहली फिल्म और उसकी फीस
शाहरुख खान ने टीवी की दुनिया से एक्टिंग करियर में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड का किंग खान बनने तक का लंबा सफर तय किया है। दिल्ली के रहने वाले शाहरुख खान ने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती नजर आई थीं। फिल्म की कहानी से लेकर उसके गाने तक उस समय सुपरहिट साबित हुए थे।

shah rukh khan

पहली फिल्म के लिए मिले थे 4 लाख रुपए
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्हें उनकी पहली रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना' के लिए 4 लाख रुपये मिले थे। साल 1992 में एक फिल्म के लिए चार लाख रुपये की फीस लेने वाले शाहरुख खान आज के समय में करीब 5100 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नेट वर्थ 700 मिलियन डॉलर के करीब बताया जाता है। शाहरुख खान एक महीने में करीब 20 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वहीं सालभर में उनकी कमाई करीब 250 करोड़ रुपये के आस पास है। वह दुनियाभर के महंगे एक्टरों की लिस्ट में शामिल हैं।

200 करोड़ के 'मन्नत' में रहते हैं शाहरुख खान
आपको बता दें कि मुंबई में मौजूद शाहरुख खान का घर किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। मुंबई के बांद्रा इलाके में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ सी फेसिंग बंगले 'मन्नत' में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा शाहरुख खान के पास दुबई में भी एक आलीशान विला है जो कि काफी लग्जीरियस है। वहीं शाहरुख खान ने मुंबई के कई इलाकों में कुछ प्लॉट्स भी खरीद रखे हैं जिसे उनकी कंपनी संभालती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+