Jawan BO Collection: 5वें दिन 'जवान' की कमाई में हुई गिरावट, कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मेकर्स परेशान

Jawan Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही चारों तरफ धूम मचा दी है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की इस फिल्म ने चौथे दिन यानी अपने पहले रविवार को बंपर कमाई की थी लेकिन पहले सोमवार यानी 11 सितंबर 2023 को कमाई काफी नीचे गिरी है। फिल्म ने पांचवें दिन अपने पहले सोमवार को रविवार की तुलना में करीब 50 करोड़ रुपये कम कमाए हैं।

रविवार की तुलना में सोमवार को कमाई में गिरावट
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'जवान' की कमाई सोमवार को कम हुई है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को रविवार की तुलना में करीब 50 करोड़ रुपए कम कमाए हैं। ऐसे में 11 सितंबर 2023 को फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 30 करोड़ रुपये की ही कमाई है, जबकि इस फिल्म ने रविवार यानी 10 सितंबर 2023 को 80.1 करोड़ रुपये बंपर कमाई की थी और धूम मचा दी थी।

jawan

'जवान' ने पहले सोमवार को 30 करोड़ रुपए की कमाई की
आपको बता दें कि फिल्म ने बीते 5 दिनों में करीब 316.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए का है और मूवी ने 5 दिनों में ही भारत में 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं पहले सोमवार की कमाई को लेकर 'जवान' की तुलना 'गदर 2' से करें तो शाहरुख खान की फिल्म मात खा गई है। शाहरुख खान की 'जवान' ने अपने पहले सोमवार को 30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'जवान' की पांच दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई
'जवान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 5 दिनों में 550 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। शाहरुख खान की इस फिल्म ने केवल 4 दिनों में 520.80 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की है। वहीं 4 दिनों में देशभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रुपये रहा, जबकि फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी पकड़ बना रखी है। 4 दिनों में फिल्म ने विदेशों में 177.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

7 सितंबर को रिलीज हुई थी ये फिल्म
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है और कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। इस फिल्म को हिंदी, तामिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर एटली ने अपनी इस फिल्म को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+