Jawan BO Collection: चौथे दिन शाहरुख खान की 'जवान' ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, बॉक्स ऑफिस पर आई कमाई की सुनामी
Jawan Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होने के बाद से ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने पिछले 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस मूवी ने ओपनिंग के साथ ही फिल्म क्रिटिक्स से लेकर आम लोगों के दिलों-दिमाग पर एक अलग सा जादू चला दिया है। खबर है कि 'जवान' ने हिंदी वर्जन में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही है, साथ ही रिलीज होने के चौथे दिन और पहले रविवार को बंपर कमाई करने का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है।
बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' मचा रही है धूम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' ने गत 10 सितंबर 2023 (रविवार) को अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने रिलीज होने के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धूम मचा दी है। कहा जा रहा है कि अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने रिलीज होने के चौथे दिन इस तरह की कमाई नहीं की है।

फिल्म ने चौथे दिन कमाए 81 करोड़ रुपए
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'जवान' ने जहां ओपनिंग डे पर करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी, वहीं इस मूवी ने रिलीज होने के चौथे दिन यानी रविवार को सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे से कहीं ज्यादा करीब 81 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। खबर है कि इस फिल्म ने चार दिनों में देशभर में कुल मिलाकर 287 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो गत 10 सितंबर (रविवार) को सिनेमाघरों में 71.10% सीट्स भरे हुए थे।
4 दिनों में ही फिल्म ने वसूल ली अपनी लागत
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में इस फिल्म ने पिछले 4 दिनों में ही अपनी लागत से ज्यादा पैसा वसूल लिया है। फिल्म 'जवान' चार दिनों में दुनिया भर में 470 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पहले तीन दिनों में 384.69 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि विदेशों में भी शाहरुख खान का जलवा बरकरार है। फिल्म ने विदेश में 3 दिनों में 137.19 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications