Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कश्मीरी भारत के लिए वफादार हैं लेकिन', पहलगाम हमले को लेकर जावेद अख्तर का शॉकिंग खुलासा, PAK पर पूछा ऐसा सवाल

Javed Akhtar On Pahalgam Attack: बॉलीवुड के फेमस गीतकार और लेखक जावेद अख्तर इस समय खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल जावेद अख्तर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है।

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले जावेद अख्तर
आपको बता दें कि गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरान घाटी में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है और करीब 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं दिल्ली में फिक्की के एक कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और मासूम लोगों की जान जाने पर दुख जताया है।

javed akhtar

जावेद अख्तर ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

सिर्फ इतना ही नहीं जावेद अख्तर ने भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है। गीतकार ने पाकिस्तान द्वारा ऐसी घटनाओं में शामिल होने से बार-बार इनकार करने पर सवाल भी उठाया है।

जावेद अख्तर ने उठाए ऐसे सवाल

-इस मामले को लेकर जावेद अख्तर ने कहा है- ये आतंकवादी कहां से आए? जर्मनी से तो नहीं आए। हम उनके साथ सीमा साझा नहीं करते। ये हमला एक महत्वपूर्ण मोड़ होना चाहिए। हमें इसकी जड़ तक जाना होगा।

-जावेद अख्तर ने आगे कहा- पहलगाम में जो हुआ, वह निश्चित रूप से तनाव होगा। जब ऐसी घटनाएं होती रहती हैं तो तनाव कैसे नहीं हो सकता? अक्सर हम ऐसी कोई घटना देखते हैं और हर साल कम से कम एक ऐसी दुखद घटना जरूर होती है।

-जावेद अख्तर ने कहा- इस देश में हर सरकार, चाहे वह कांग्रेस हो या बीजेपी, ने शांति स्थापित करने की कोशिश की है। यहां तक कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भी पाकिस्तान गए थे लेकिन उन्होंने क्या किया? अटल बिहारी बाजपेयी ने जिस जगह का दौरा किया था, पाकिस्तान ने उसे धो दिया। क्या इसे ही दोस्ती कहते हैं?

जावेद अख्तर ने की पाकिस्तान की आलोचना

-जावेद अख्तर ने कारगिल युद्ध के बाद पाकिस्तान के व्यवहार की जमकर आलोचना की और कश्मीर पर उसके दावों को लेकर सवाल भी उठाए। जावेद अख्तर ने कहा- हम पाकिस्तान से कैसे बात कर सकते हैं, जब उन्होंने कारगिल युद्ध में अपने सैनिकों के शवों को भी स्वीकार नहीं किया? आज भी 99% कश्मीरी भारत के प्रति वफादार हैं लेकिन बार बार उन पर सवाल उठाए जाते हैं।

-जावेद अख्तर ने मसूरी में हुई एक घटना पर भी प्रतिक्रिया दी, जहां कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। ऐसे में 16 विक्रेताओं को हिल स्टेशन से भागना पड़ा था। गीतकार ने पाकिस्तान को चेतावनी दी- जो लोग मसूरी या भारत के किसी अन्य हिस्से में कश्मीरियों को परेशान करते हैं, आप केवल पाकिस्तान के दुष्प्रचार को मान्यता दे रहे हैं।

'पाकिस्तान को जवाब देने का वक्त आ गया है'

जावेद अख्तर ने आगे कहा- मुझे उम्मीद है कि सरकार कुछ सख्त कार्रवाई करेगी। हमें पाकिस्तान को ये बता दिया जाना चाहिए कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके सेना प्रमुख पागल हैं, उन्हें कोई समझ नहीं है और हमें पहलगाम हमले को नहीं भूलना चाहिए। उनकी नजर मुंबई पर भी है। हमें और ज्यादा सावाधान हो जाना चाहिए। अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+