'तुम नीच हो, नीच ही मरोगे', पाकिस्तान की हार पर ट्रोल करने वालों पर भड़के Javed Akhtar, दिया करारा जवाब
Javed Akhtar: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रविवार को हुए भारत Vs पाकिस्तान के मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का बल्ला भी चला और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ दिया। इस जीत से पूरा देश खुश था। ऐसे में देश के दिग्गज कवि, गीतकार और स्क्रीन राइटर लेखक जावेद अख्तर ने विराट कोहली की तारीफ में एक पोस्ट किया, जिसके बाद उनको एक्स पर ट्रोल करने की कोशिश की गई, जिसका जावेद साहब ने मुंह तोड़ जवाब दिया।
जावेद अख्तर अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। बिना लाग-लपेट के देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं, हालांकि उनको इसके लिए आलोचना का शिकार भी होना पड़ता है, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को अक्सर सबक सिखा ही देते हैं। ऐसे ही इस बार उन्होंने पाकिस्तान की हार के बाद कुछ लोगों के ट्रोल करने पर खूब खरी-खोटी सुनाई।

Javed Akhtar के पोस्ट पर मचा बवाल!
दरअसल, जावेद अख्तर ने भी देश के बाकी लोगों की तरह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि उनको उस वक्त गुस्सा आ गया, जिसने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर सांप्रदायिक टिप्पणी की।
जावेद अख्तर ने भारत की जीत और विराट कोहली के शतक की तारीफ में एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट किया था। जिस पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके बाद क्या था? जावेद अख्तर ने ऐसे जवाब दिए जिससे ट्रोलर्स को मिर्ची लगना स्वाभाविक हो गया।
Javed Akhtar का 'विराट कोहली जिंदाबाद' पोस्ट
टीम इंडिया की जीत के बाद जावेद अख्तर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "विराट कोहली, जिंदाबाद!!! हम सभी को आप पर बहुत गर्व है!!!" जिस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी और लिखा, "जावेद। बाबर का बाप कोहली है। बोलो, जय श्री राम।"
'तुम नीच हो, नीच ही मरोगे', भड़के जावेद अख्तर
जिसके जवाब में जावेद ने लिखा, "मैं तो सिर्फ ये कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीचे ही मारोगे। तुम क्या जानो देशप्रेम क्या होता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आज सूरज कहां से निकला। अंदर से दुख होगा आपको तो।"
जिस पर जावेद अख्तर बुरी तरह से भड़क गए और जवाब देते हुए लिखा, "बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे तब मेरे आजादी के लिए जेल और काला पानी में थे। मेरे रागों में देश प्रेम का खून है और तुम्हारे रागों में अंग्रेजों के नौकरों का खून है। इस अंतर को भूलो नहीं।"
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में हुए पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच को छह विकेट के अंतर से जीत लिया। इसने अनौपचारिक रूप से पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। विराट ने 111 गेंदों में नॉट-आउट 100 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications