क्या अली गोनी और जैस्मीन का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस के पोस्ट ने फैंस को किया कन्फ्यूज
टेलीविजन की खूबसूरत अदाकारा जैस्मीन भसीन इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि उनकी आंखों में परेशानी हो रही है। लेंस लगाने के बाद उनकी आंखों में काफी दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें दिखना तक बंद हो गया था। अब हाल ही में जैस्मीन को लेकर एक और खबर आ रही है, जिसे लेकर बवाल सा मच गया है।
दरअसल, जैस्मीन भसीन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्यार के बारे में सबसे अजीब बात है, इसका अहसास तब ज्यादा होता है, जब छोड़ने की बात आती है।

अब जैसे ही ये पोस्ट जैस्मीन ने शेयर किया, सोशल मीडिया पर अली संग उनके ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ लिया। हर कोई यही बात कहने लगा कि अली संग उनके रिश्ते में खटास आ गई है। जैस्मीन भसीन और अली गोनी एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और ऐसे में फैंस काफी परेशान हो गए कि दोनों के रिश्ते में आखिरकार खटास क्यों आ गई।
हालांकि इसके बाद जैस्मीन भसीन का इन अफवाहों पर गुस्सा फूटा और उन्होंने यूजर्स की जमकर क्लास लगाई। जैस्मीन ने अफवाहों का जवाब देते हुए कहा कि आप इतने बुरे इंसान हैं कि आप किसी के बारे में भी गलत धारणा बना लेते हैं और उसे एन्जॉय भी करते हैं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जरूरी नहीं कि जब आप कुछ शेयर करते हैं तो उसका आपकी लाइफ से कोई भी लेना-देना हो। अब एक्ट्रेस की इन बातों से कहीं ना कहीं साफ हो चुका है कि दोनों के ब्रेकअप की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
बताते चलें कि जैस्मीन और अली गोनी को साथ में बिग-बॉस में देखा गया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। जैस्मीन और अली गोनी की दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था और लोग दोनों को रिलेशनशिप में देखना चाहते थे। फिर दोनों को लेकर खबरें भी आईं कि ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications