'Just Looking Like A Wow' बोलने वाली जैस्मीन कौर का कॉपी निकला डायलॉग, इस एक्टर का किया चोरी
Jasmeen Kaur Viral Trend: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम वीडियो छाई रहती हैं। लेकिन इन दिनों 'जस्ट लुकिंग लाइक वाओ' का ट्रेंड काफी चर्चा में हैं। हर कोई इस पर वीडियो बना रहा है। यहां तक कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी इस ट्रेंड पर वीडियो बनाई जिसे मिलियन व्यूज मिले। इस ट्रेंड को शुरू करने वाली का नाम जैस्मीन कौर है जो कि दिल्ली की रहने वाली है।
'जस्ट लुकिंग लाइक वाओ' का सबसे पहले ट्रेंड लाने वाली जैस्मीन कौर ने अपनी शॉप का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह अपने तमाम आउटफिट्स दिखाती हुई नजर आईं। अभी तक लोग यही मान रहे थे कि जैस्मीन कौर वह पहली शख्स हैं जिन्होंने सबसे पहले यह शब्द कहे थे लेकिन आपको बता दें कि ये सच नहीं है। बल्कि जो लाइन उन्होंने कही है वह बॉलीवुड सुपरस्टार की चुराई हुई है। आइए जानते हैं कि आखिर वह कौन है।

आपको बता दें कि, इस डायलॉग के असली मालिक और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं। एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर के साथ मशहूर अभिनेत्री जूही चावला भी हैं। किंग खान एक्ट्रेस की तरफ देखते हुए कहते हैं कि, 'सो वंडरफुल..सो ब्यूटीफूल.. सो चार्मिंग एंड सो एलिगेंट।'
माना जा रहा है कि, शाहरुख खान और जूही चावला का ये वीडियो किसी अवॉर्ड शो का है जिसमें किंग खान होस्ट करते हुए दिखे। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शाहरुख खान की लोग वाहवाही करने लगे। अब इस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है शाहरुख खान का ही डायलॉग जैस्मीन चुराया है। एक ने लिखा, 'जैस्मीन शाहरुख की फैन हैं'। यहां देखें पूरा वीडियो
आपको बता दें कि, जैस्मीन कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बुटिक की वीडियो शेयर कर नए नए कलेक्शन लेकर आती हैं। जिसमें ज्यादातर सूट और साड़ी ही होते हैं। उन्होंने सबसे पहले एक वीडियो में आउटफिट दिखाते हुए कहा था कि, 'सो वंडरफुल..सो ब्यूटीफूल.. सो चार्मिंग एंड सो एलिगेंट।' बस फिर क्या था ये डायलॉग इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि सभी इस पर वीडियो बनाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications