'थक-थक के मर-मर के आई हूं...' कैजुअल में स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर, जल्दबाजी में दिखीं एक्ट्रेस
हाल ही में जाह्नवी कपूर को जब स्पॉट किया गया तो एक्ट्रेस काफी जल्दबाजी में दिख रही थीं।
Mili Trailer Launch: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को जाह्नवी कपूर को अपनी फिल्म ट्रेलर लॉन्च के कुछ घंटे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर काफी जल्दबाजी में देखा गया। एक्ट्रेस प्रोग्राम के लिए तैयार होने के लिए काफी जल्दी में दिख रही थीं। इस दौरान जाह्नवी को जब पैपराजी ने स्पॉट किया, तो एक्ट्रेस ने पैपराजी संग बातचीत में कुछ ऐसा कह दिया कि एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

जल्दबाजी में क्यों थी जाह्नवी?
हाल ही में जाह्नवी कपूर को जब स्पॉट किया गया तो एक्ट्रेस काफी जल्दबाजी में दिख रही थीं। एक्ट्रेस से पैपराजी ने कहा कि ट्रेलर लॉन्च है आज। तो एक्ट्रेस बोलीं कि हां आज ट्रेलर लॉन्च है इसलिए तो थक-थक के और मर-मर के आई हूं।
वायरल हो रहा है वीडियो
अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस को जाह्नवी का ये वीडियो खूब भा रहा है। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि वो काफी मेहनत कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी मेहनत रंग लाएगी। ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है।

इस दिन रिलीज होगी 'मिली'
बताते चलें कि जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म मिली एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। ये 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक्ट्रेस की ये फिल्म 2019 की मलायलम हिट हेलेन का रीमेक है।

पिता के साथ एक्ट्रेस की पहली फिल्म
जाह्नवी कपूर की ये फिल्म उनके पिता बोनी कपूर के साथ पहली फिल्म है। इसमें एक्ट्रेस के अलावा मनोज पहवा और सनी कौशल भी हैं। बीते दिनों जाह्नवी ने फिल्म से फर्स्ट लुक भी फैंस के साथ शेयर किया था।

एक्ट्रेस ने शेयर किया था पोस्ट
तब जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक घंटे में जिंदगी बदलने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग मिली भी लिखा। एक और पोस्टर ने एक्ट्रेस काफी डरी सहमी हुई सी नजर आ रही हैं।

एक्साइटेड हैं दर्शक
बताते चलें कि फिल्म 'मिली' की शूटिंग जाह्नवी कपूर ने पिछले साल पूरी की थी। उन्होंने टीम के लिए एक नोट के साथ सेट से कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। जाह्नवी की इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications