आखिर कौन है जाह्नवी कपूर की होने वाली सास? टीवी इंडस्ट्री का है जाना माना नाम, एक्ट्रेस संग है स्पेशल बॉन्ड
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस फिल्म का लगातार जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह उन्हें 15-16 साल की उम्र से जानती हैं और शिखर ने उनका हर मुश्किल वक्त में साथ दिया है। बता दें कि, जाह्नवी का केवल अपने बॉयफ्रेंड शिखर संग ही नहीं बल्कि उनके परिवार के साथ भी अच्छा बॉन्ड है।

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी होने वाली सास यानी शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे क लिए एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने उनका नाम मेनशन करते हुए नए टीवी सीरियल के लिए बधाई दी थी। जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सीरियल का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा था कि, 'मुझे आप पर बहुत गर्व है आंटी।'
बता दें कि, शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर प्रोड्यूसर हैं। उनका अब नया सीरियल 'माटी से बंधी डोर' जल्द ही स्टार प्लस चैनल में आने वाला है। जिसकी शूटिंग भी हो चुकी है। इस सीरियल में ऋतुजा माटी वैजयंती का रोल निभाएंगी तो वहीं अंकित गुप्ता रणविजय की भूमिका में नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर की होने वाली सास स्मृति शिंदे का एक खुद का प्रोडकशन हाउस भी है और वह पूर्व युनियन मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। शिखर पहाड़िया अक्सर अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि जाह्नवी कपूर शिखर के हर इवेंट में शामिल होती हैं।
बता दें कि, शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों पहले भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं लेकिन किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था। बाद में दोनों फिर से साथ आ गए। जाह्नवी और शिखर को अब तक कई बार साथ में पार्टी और इवेंट्स में अक्सर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications