इस वजह से Boney Kapoor और श्रीदेवी का होता था झगड़ा, एक्ट्रेस हो गई थीं परेशान, जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने पिता बोनी कपूर की ऐसी आदत का जिक्र किया जिससे उनकी मां और दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी काफी परेशान थीं।

Janhvi Kapoor Talk About Boney Kapoor बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बेहद ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। उनको ये एक्टिंग अपने परिवार से विरासत में मिली है। उनके पिता बोनी कपूर फिल्म निर्देशक हैं तो वहीं उनकी मां श्रीदेवी की एक्टिंग से हर कोई वाकिफ है। अब जल्द ही जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मिली में नजर आने वाली है। फिल्म का वह लगातार प्रमोशन करने में जुटी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

बोनी कपूर को लेकर जाह्नवी कपूर का खुलासा

बोनी कपूर को लेकर जाह्नवी कपूर का खुलासा

जाह्नवी कपूर ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर की एक ऐसी आदत का जिक्र किया जिससे उनकी मां श्रीदेवी बेहद परेशान थीं। जाह्नवी कपूर ने कहा कि, 'पापा सीगरेट पीने बहुत शौकीन थे और उनकी इस लत को, हम लोग छुड़वाना चाहते थे। इसी को लेकर वो और उनकी बहन खुशी कपूर नए-नए तरीकों से पापा की सिगरेट छुटवाने की कोशिश करते थे, जैसे कभी उनकी सिगरेट को काट देते थे तो कभी उनकी सिगरेट की डिब्बी के अंदर टूथपेस्ट डाल देते थे'।

बोनी कपूर की इस आदत की वजह से परेशान थीं श्रीदेवी

बोनी कपूर की इस आदत की वजह से परेशान थीं श्रीदेवी

जाह्नवी कपूर ने आगे बताया कि, इन सब पैथरे आजमाने के बावजूद पापा की आदत छूटने का नाम नहीं ले रही थी। उनकी इस आदत की वजह से मां और पापा के बीच काफी झगड़े होते थे। क्योंकि मां को भी उनकी ये आदत पसंद नहीं थी।

ऐसे छोड़ी ये बुरी आदत

ऐसे छोड़ी ये बुरी आदत

जाह्नवी कपूर ने कहा कि, 'मां पापा से कहती थी कि, मैं तब तक मांसाहारी नहीं खाऊंगी जब तक तुम धूम्रपान करना बंद नहीं कर देते और डॉक्टर भी यही कह रहे थे कि तुम बहुत कमजोर हो।' लेकिन अंत में उन्होंने मां की वजह से इस आदत को छोड़ दिया था। जाह्नवी कपूर ने आगे खुलासा किया कि बोनी कपूर ने पिछले 4-5 साल से इस आदत को छोड़ दिया है।

श्रीदेवी का निधन

श्रीदेवी का निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की 24 फरवरी, 2018 को दुबई में दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई थी। वह वहां बोनी के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। फैंस के लिए श्रीदेवी का दुनिया से यूं जाना एक बड़ा झटका था। अपनी मां को खोने के बाद जाह्नवी कपूर उन्हें आज भी याद करती हैं।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म मिली में नजर आएंगे। ये पहली फिल्म होगी जिसमें वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम करेंगी। जाह्नवी कपूर की ये फिल्म, मलयालम फिल्म 'हेलन' का हिंदी रिमेक है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को थिएटर में रिलीज होगी। देखना होगा कि बाप-बेटी की जोड़ी इस फिल्म के जरिए फैंस का दिल जीतने में कितनी सफल हो पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+