'हैंडीकैप और पैरालाइज महसूस कर रही थी' जाह्नवी कपूर की एडमिट होने से पहले थी ऐसी हालत, घबरा गए थे डॉक्टर्स
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फूड पॉइजनिंग होने की वजह से हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई थीं। बिजी शेड्यूल की वजह से एक्ट्रेस की काफी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। अब एक्ट्रेस ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी कैसी हालत हो गई थी।
टाइम्स नाऊऊ को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया कि ये जिंदगी में पहली बार है कि जब वह अस्पताल में एडमिट हुई थीं। उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि डॉक्टर्स भी बीमारी का पता नहीं लगा पा रहे थे। वहीं एक्ट्रेस की बिगड़ती तबीयत को देख डॉक्टर्स भी घबरा गए।

जाह्नवी कपूर ने कहा कि, 'अस्पताल में उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे वह हम्सटर व्हील पर है। मेरे लीवर एंजाइम और मेरा लीवर प्रोफाइल बहुत खराब थे, जिससे डॉक्टरों को घबराने की बहुत सी वजह मिल गईं. इसलिए तीन दिनों के लिए मैं हॉस्पिटल में थी और वे ये पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि मेरे साथ क्या प्रॉब्लम थी और मेरे पैरामीटर इतने खराब क्यों थे।'
जाह्नवी कपूर ने आगे बताया कि वह हैदराबाद गई थीं जिस दौरान उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'हैदराबाद के लिए टेक ऑफ कुछ घंटे पहले मुझे हैंडिकैप्ड और पैरालाइज्ड जैसा महसूस हुआ था। मेरी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। लेकिन जब मैं अस्पताल गई तो मेरा काफी अच्छे से ख्याल रखा गया।'
वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आई थीं। अब जल्द ही एक्ट्रेस की अगली फिल्म उलझ आने वाली है। जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications