जाह्नवी कपूर ने शहनाज गिल को किया इग्नोर, लोगों ने ऐसे लगाई क्लास, वीडियो हो रहा है वायरल
Janhvi Kapoor and Shehnaaz Gill Video: वीडियो में देखा जा सकता है पूजा हेगड़े और जाह्नवी कपूर की बातचीत के बीच शहनाज गिल असहज महसूस कर रही हैं।

Janhvi Kapoor and Shehnaaz Gill Video: इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में जाह्नवी कपूर एक इवेंट में नजर आ रही हैं जहां पर उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल को साफ इग्नोर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर एक्ट्रेस शहनाज गिल को इग्नोर करती नजर आ रही हैं।
जाह्नवी कपूर ने शहनाज गिल को किया इग्नोर
एक्ट्रेस शहनाज गिल के फैंस ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी निराशा व्यक्त की है और जाह्नवी कपूर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है जो हाल ही में मुंबई में आयोजित किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर अपनी को-एक्ट्रेस पूजा हेगड़े से बात कर रही हैं लेकिन जाह्नवी कपूर और पूजा हेगड़े के बीच बैठीं शहनाज गिल को जाह्नवी कपूर को साफ तौर पर इग्नोर कर दिया। शहनाज गिल को जाह्नवी ने अपनी बातों का हिस्सा नहीं बनाया।
लोगों ने जाह्नवी कपूर को किया ट्रोल
इस वीडियो में देखा जा सकता है पूजा हेगड़े और जाह्नवी कपूर की बातचीत के बीच शहनाज गिल असहज महसूस कर रही हैं। ऐसे में शहनाज गिल के फैंस जाह्नवी कपूर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर के फैंस का कहना है कि पूजा हेगड़े से अलग से बात करने का मतलब ये नहीं है कि वह शहनाज गिल को इग्नोर कर रही थीं। दोनों के बीच क्या बात चल रही थी इस चीज को समझना जरूरी है। देखें वीडियो-
सलमान खान के साथ नजर आएंगी शहनाज
आपको बता दें कि एक्ट्रेस शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' में नजर आने के बाद से ही लाइमलाइट में छाने लगी थीं। शहनाज ने कई पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग की है और गाना भी गाया है। इसके अलावा शहनाज गिल फेमस सिंगर गुरु रंधावा के साथ उनके म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications