क्या शिखर पहाड़िया से शादी करने जा रही है जाह्नवी कपूर? बताया ऐसा वेडिंग प्लान कि आप सोच नहीं सकते
Janhvi Kapoor On Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जाह्नवी बहुत ही कम समय में अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हो गई हैं। फिल्म मेकर्स से लेकर दर्शक तक जाह्नवी कपूर की एक्टिंग के दीवाने हैं।
जाह्नवी कपूर की डेटिंग
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। खबर है कि एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक दूसरे के लिए प्यार को जाहिर करने से कभी कतराते नहीं है।

जाह्नवी और शिखर कब कर रहे हैं शादी
जाह्नवी कपूर ने पिंकविला के मास्टरक्लास में कहा है- मैं अभी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। न तो मेरे पास और न ही शिखर के पास अभी मल्टीप्लीकेशन के लिए टाइम है। वहीं जब एक्ट्रेस के एक फैन ने कहा कि जाह्नवी और शिखर का शिपनेम या हैशटैग 'जस्सी' होना चाहिए, तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा- अरे नहीं, मुझे ये पसंद नहीं है।
जाह्नवी कपूर का टूटा था दिल
एक दूसरे चैट में, जाह्नवी कपूर ने कहा कि उन्हें केवल एक बार दिल टूटने का एक्सपीरियंस हुआ था। दरअसल हाउटरफ्लाई के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान, जाह्नवी कपूर ने एक रोमांटिक रिश्ते में दिल टूटने के एक्स्पीरियंस से क्या सीखा, इस पर भी खुलकर बात की।
'जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स'
इस दौरान जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया कि वह केवल एक बार दिल टूटने से गुजरी थी, लेकिन सौभाग्य से, वही शख्स वापस लौटा और उनके दिल को ठीक करने में मदद की। जाह्नवी कपूर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी। ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जाह्नवी कपूर ने सुहाना नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा में भी नजर आएंगीं।












Click it and Unblock the Notifications