महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े हैं जाह्नवी कपूर के होने वाले पति, क्या इस बिजनेसमैन को दामाद बनाएंगे बोनी कपूर
Shikhar Pahariya and Janhvi Kapoor: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह आए दिन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आती है जिसके बाद उनके रिलेशलशिप को लेकर लोग तरह तरह की बातें करने लग जाते हैं।
शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर का रिलेशन
जाह्नवी कपूर, उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया या फिर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर किसी ने भी इस रिलेशन को लेकर अभी तक सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन इन सभी हरकतें ये साफ बयां करती हैं कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का अफेयर चल रहा है।

जाह्नवी के नेकलेस पर शिखर का नाम
जाह्नवी कपूर गत 9 अप्रैल 2024 की रात को पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मैदान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यहां पर उनके कस्टामइज्ड नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल इस नेकलेस पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ था।
शिखर पहाड़िया को प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं और एक्ट्रेस की नेकलेस पर भी यही लिखा हुआ था। ये देखकर फैंस ने दावा किया कि उन्होंने अपना रिलेशनशिप अब कंफर्म कर दिया है। जानकारी के अनुसार जाह्नवी कपूर ने फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में अपने नए प्यार शिखर पहाड़िया का नाम गलती से ले लिया था, जिसके बाद से लोग इस रिश्ते को लेकर बहुत कुछ सोचने लगे हैं।
कौन हैं शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनका नाम सुशील कुमार शिंदे था। सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं और शिखर उन्हीं में से एक बेटी स्मृति शिंदे के बेटे हैं। शिखर और जाह्नवी दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों ने साथ में हाईस्कूल तक पढ़ाई की है।
प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं शिखर
वहीं 26 साल के शिखर पहाड़िया अब एक यंग बिजनेसमैन बन चुके हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। फिलहाल शिखर अपनी कथित गर्लफ्रेंड जाह्नवी के साथ पार्टीज और इवेंट्स में नजर आते हैं। इतना ही नहीं शिखर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के परिवार के भी काफी क्लोज हैं। बोनी कपूर को भी शिखर पहाड़िया काफी पसंद हैं।
84 करोड़ की कुल संपत्ति के हैं मालिक
शिखर पहाड़िया ने साल 2018 में एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया था और उससे पहले वह लंदन बेस्ड फर्म में इंवेस्टमेंट एनालिस्ट की नौकरी करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर पहाड़िया करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 26 साल की उम्र में ही वह अपने बिजनेस के चलते दुनियाभर में काफी मशहूर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications