'गलत एंगल से मत लो, नहीं तो...', फोटोग्राफर्स पर भड़कीं जाह्नवी कपूर, कैमरा देखकर घबराईं और हो गया ये सब
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। हाल ही में वह इसी फिल्म को लेकर आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं जहां पर उन्हें पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया।
पैपराजी पर गुस्सा हो गईं जाह्नवी कपूर
फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए आयोजित एक इवेंट में जाह्नवी कपूर अपने को-एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। इस इवेंट के दौरान ही जाह्नवी को वहां मौजूद पैपराजी पर गुस्सा होते हुए देखा गया। उन्होंने भड़कते हुए कहा- फोटोज अलग एंगल से मत लीजिए।

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में जाह्नवी कपूर
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर का एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिस मालिनी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी अपने को-एक्टर राजकुमार राव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
लाल रंग की बैकलेस ड्रेस में पहुंची थीं जाह्नवी
इस प्रमोशनल इवेंट में जाह्नवी कपूर लाल रंग की बैकलेस ड्रेस में पहुंची थीं जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी की ड्रेस के पीछे की तरफ लाल क्रिकेट बॉल्स लगे हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अपने कुछ फैंस के साथ सेल्फी ले रही थीं।
'गलत एंगल से फोटो मत लीजिए प्लीज'
उसी समय जाह्नवी ने देखा कि एक पैपराजी उनकी तस्वीर खींच रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने गुस्से में शटरबग्स को गलत एंगल से उनकी तस्वीरें न खींचने की सीख दी। जाह्नवी कपूर ने साफ कहा- आप न गलत एंगल से फोटो मत लीजिए प्लीज।
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का घर Airbnb पर उपलब्ध
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एयरबीएनबी (Airbnb) के साथ साझेदारी करते हुए, चेन्नई में अपनी मां दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के घर के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए हैं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान, जाह्नवी कपूर फिर अपनी यादों की गलियों में चली गईं और बचपन में अपनी मजेदार पारिवारिक यात्राओं के किस्से को याद किया। जाह्नवी ने बताया कि कैसे उनकी मां ट्रैवल पर जाने से पहले थेपला पैक करती थीं।
जाह्नवी ने सुनाया विदेश घूमने का किस्सा
जाह्नवी ने इवेंट में कहा- ये हम थे, ये एक बड़ा भारतीय परिवार था। हमारे पास एक वैन थी जिसमें हम सभी लोग साथ जाते थे। हमारे साथ हमारा रसोइया रामू भी होता था, जिसे मेरे पापा अपने बेटे जैसा मानते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वह मेरे पापा का सबसे अच्छा दोस्त है। मेरे पापा भारतीय आम और मिर्च के बिना कहीं नहीं जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications