Jan Nayagan: थलपति विजय की 'जन नायकन' पर मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, CBFC को दिया ऐसा आदेश

Jan Nayagan: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुचर्चित फिल्म 'जन नायकन' को लेकर चल रहा सर्टिफिकेशन विवाद अब आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म की रिलीज को लेकर बीते दिनों काफी हंगामा देखने को मिला था लेकिन अब मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) के फैसले के बाद मेकर्स और फैंस दोनों को बड़ी राहत मिली है।

मद्रास हाई कोर्ट ने CBFC को दिया ऐसा आदेश
कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को निर्देश दिया है कि फिल्म को U/A सर्टिफिकेट जारी किया जाए जिससे इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

Jan Nayagan

9 जनवरी 2026 की रिलीज क्यों टली थी?

-दरअसल थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को पहले 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। इसी दिन प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' भी रिलीज हो रही थी।

-हालांकि आखिरी समय पर CBFC से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण थलपति विजय की फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करना पड़ा था जिससे फैंस में नाराजगी देखने को मिली थी।

हाई कोर्ट ने CBFC के फैसले को बताया गलत

-मामला जब मद्रास हाई कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने CBFC की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कोर्ट ने साफ कहा कि CBFC चेयरपर्सन के पास फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजने का अधिकार नहीं था।

-इसके साथ ही कोर्ट ने गत 6 जनवरी 2026 को जारी किए गए CBFC के लेटर को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने बोर्ड को तुरंत U/A सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद फिल्म की रिलीज को आधिकारिक तौर पर हरी झंडी मिल गई है।

अब कौन देख सकता है 'जन नायकन'?

U/A सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के लिए नियम भी साफ हो गए हैं। अब इस फिल्म को सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं। 12 साल से कम उम्र के बच्चे केवल पैरेंट्स या गार्जियन के साथ थिएटर में एंट्री ले सकते हैं। वहीं 12 साल से ज्यादा उम्र के दर्शकों के लिए कोई रोक नहीं होगी।

27 कट लगाने के बाद भी अटका था मामला

-जानकारी के अनुसार 'जन नायकन' को 18 दिसंबर 2025 को CBFC के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था। उस वक्त बोर्ड की ओर से फिल्म में 27 कट लगाने के निर्देश दिए गए थे।

-मेकर्स ने सभी बदलाव किए और दोबारा फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए सबमिट की लेकिन इसके बावजूद सर्टिफिकेट नहीं मिला। बाद में मजबूर होकर फिल्म के निर्माताओं ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से उन्हें अब न्याय मिला है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'जन नायकन'?

अब कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म की रिलीज तय मानी जा रही है लेकिन 'जन नायकन' की नई रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फैंस बेसब्री से मेकर्स की ओर से रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+