बेइंतहां खूबसूरत थी ये एक्ट्रेस! देवी मानकर पूजा करते थे लोग, फिर आखिर वक्त में कैसे लगा बदसूरती का दाग?

कहते हैं किस्मत के आगे राजा भी मजबूर हो जाता है.... ये कहावत 80 के दशक की उस एक्ट्रेस पर एकदम फिट बैठती है, जिन्हें लोग देवी समझकर पूजते थे। खूबसूरती ऐसी कि स्वर्ग की अप्सराएं भी दंग रह जाएं। मगर फिर एक्ट्रेस के साथ उनके अंतिम वक्त में कुछ ऐसा हुआ, कि उन्हें अपने ही चेहरे से नफरत होने लगी। चलिये बात करते हैं कि कौन है ये अभिनेत्री...

80 के दशक की फिल्म 'जय संतोषी मां' तो आपने जरूर ही देखी होगी। फिल्म ऐसी थी, जिसने उस वक्त अन्य फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इस फिल्म में संतोषी मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मानो उस रोल में रम सी गई थीं। एक्ट्रेस का नाम था- अनीता गुहा।

Anita Guha

अनीता गुहा ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनकी खूबसूरती के किस्से दूर दूर तक मशहूर थे। वैसे तो उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया मगर साल 1975 में आई फिल्म 'जय संतोषी मां' ने उनके करियर को एक अलग ही पहचान दी।

'मां संतोषी' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
फिल्म ऐसी थी, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में मेन किरदार मां संतोषी का रोल निभाया था। कैरेक्टर लोगों के दिमाग में कुछ ऐसा रमा कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी भगवान ही समझने लगे। फैंस एक्ट्रेस की पूजा किया करते थे। इतना ही नहीं लोगों ने उनके देवी मां वाले पोस्टर्स अपने घरों में भी चिपका दिये थे।

फिल्म ने पलट दी किस्मत
अनीता गुहा को बचपन से ही मेकअप करने का काफी शौक था। एक्ट्रेस का फिल्मों के जरिये ये शौक तो पूरा हुआ ही साथ ही उन्हें तगड़ा स्टारडम भी मिला। मगर क्या आप जानते हैं कि सिनेमा जगत में नाम कमाने वाली इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी उतार चढ़ाव भरी रही। या यूं कहें कि बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही।

इस वजह से छिनी खूबसूरती
बताते चलें कि एक्ट्रेस की शादी एक्टर माणिक दत्त से हुई थी। मगर कुछ ही वक्त के बाद पति चल बसे। एक्ट्रेस को जिंदगी भर इस बात का गम रहा कि उन्हें कोई औलाद नहीं थी। इसके बाद एक्ट्रेस का बुरा वक्त शुरू हो गया। जिस अभिनेत्री के खूबसूरती के चर्चे देशभर में मशहूर थे, उसी को ऐसी बीमारी हो गई, जिसने उनकी खूबसूरती छीन ली।

एक्ट्रेस को हुई ये बीमारी
दरअसल, अनीता को ल्यूकोडर्मा नाम की बीमारी हो गई। ल्यूकोडर्मा एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर के कई हिस्सों में सफेद दाग हो जाते हैं। इसके बाद उनका पूरा चेहरा ही खराब हो गया। आलम ये हुआ कि एक्ट्रेस अपने चेहरे से ही नफरत करने लगीं। एक्ट्रेस के आखिरी दिन अकेले ही बीते थे।

मेकअप लगाकर हुईं विदा
बचपन से ही मेकअप की शौकीन अभिनेत्री ने अपने घरवालों से साफ कहा था कि उनका अंतिम संस्कार मेकअप में हो। एक्ट्रेस के आखिरी वक्त में उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और फिर जब वे गुजरीं तो उन्हें पूरे मेकअप के साथ ही विदा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+