जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी को बताया था 'बैड किसर', अब कैमरे के सामने किस कर फिर की हदें पार, VIDEO VIRAL

Jad Hadid Kisses Akanksha Puri: रिएलिटी शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' अब खत्म हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद शो के कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में है। इस बीच एक जोड़ी फिर से सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों सरेआम मीडिया के सामने एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए।

जैद हदीद और आकांक्षा पुरी ने किया किस
बिग-बॉस ओटीटी 2 शो के दौरान आकांक्षा पुरी ने एक टास्क को पूरा करते हुए जद हदीद को 30 सेकंड तक लिप-लॉक किया था। हालांकि बाद में जद हदीद ने उनको बैड किसर बताया था। इसके बाद फैंस उन पर भड़क गए थे और सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। इस एपिसोड के बाद आकांक्षा पुरी को शो से बाहर कर दिया गया। इन सबके बावजूद दोनों एक बार मीडिया के सामने खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए नजर आए।

Jad Hadid

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि जद हदीद ने पहले आकांक्षा के गालों पर किस किया। इतना ही नहीं उन्होंने किस करते हुए एक्ट्रेस को गले लगा लिया। दोनों को यूं किस करता देख पैपराजी ने फिर से करने को कहा। ये सुनकर जद हदीद और आकांक्षा पुरी हंसने लगते हैं। लेकिन पैपराजी की रिक्वेस्ट को मानते आकांक्षा ने फिर से जद हदीद को गालों पर किस किया।

वीडियो देख भड़के फैंस
फिलहाल दोनों को सरेआम किस करता देख फैंस भड़क उठे और सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मुझे आकांक्षा की इन हरकतों को देखकर दुख हो रहा है कि किस डायरेक्टर ने उन्हें माता दुर्गा का किरदार दिया था।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है ये किस करने ही गई थी बिग-बॉस में।' एक ने लिखा, 'अच्छा हुआ मीका सिंह ने इससे शादी नहीं की।' फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+