Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं' जैकलीन फर्नांडिस अपनी मां के थीं बेहद करीब, एक्ट्रेस ने बताया कैसी थी बॉन्डिंग

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के सिर से मां का साया चला गया। जी हां, उनकी मां किम फर्नांडिस का आज, रविवार 6 अप्रैल को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस की मां को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। ICU में कुछ दिनों तक उनका इलाज चलने के बाद, आज उन्होंने अंतिम सांस ले ली। हालांकि इस मामले में अब तक एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन नहीं दिया।

Jacqueline Fernandez

मां के साथ जैकलीन का खास रिश्ता
जैकलीन फर्नांडिस अपनी मां के बेहद करीब थीं। कई मौकों पर उन्होंने अपनी मां को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 में एक इवेंट के दौरान जैकलीन ने कहा था, "मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं। मैं यहां इंडिया में अकेली रहती हूं। मेरे माता-पिता मेरे साथ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने मुझे कभी भी किसी फैसले से रोका नहीं।"

ये भी पढ़ें: महाठग से महंगे गिफ्ट्स लेती रहीं Jacqueline Fernandez, लेकिन इस बात से थी अंजान, कहा-'नहीं जानती थी कि वो...'

जैकलीन ने आगे कहा था, "जब मैंने मां से कहा कि मैं मिस श्रीलंका कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रही हूं, तो उन्होंने कहा 'ओके, कूल', और जब मैंने कहा कि मैं इंडिया शिफ्ट हो रही हूं, तब भी उन्होंने बिना कोई सवाल किए कहा 'ठीक है'।"

जैकलीन मानती हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता, खासकर उनकी मां का बड़ा योगदान है। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी मां ने कभी मुझे जज नहीं किया, चाहे मैं कोई भी फैसला लूं, अच्छा या बुरा। उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया, और मैं इसके लिए हमेशा उन्हें हमेशा प्यार करूंगी।"

किम फर्नांडिस मार्च में गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं। जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी, जैकलीन ने अपने सभी प्रोफेशनल काम रोक दिए और पूरी तरह अपनी मां की देखभाल में लग गईं। उन्होंने किम को इलाज के लिए मुंबई बुलाया और अस्पताल में उनके साथ हर पल मौजूद रहीं। यह पहली बार नहीं था जब किम को इस तरह से गंभीर बीमारी ने घेरा। 2022 में भी उन्हें बहरीन में स्ट्रोक आया था, तब भी उन्होंने बहादुरी से उस मुश्किल घड़ी का सामना किया था। किम फर्नांडिस के निधन से जैकलीन को गहरा सदमा पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez Mother: जैकलीन फर्नांडिस की मां का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+