Jacqueline Fernandez Mother: जैकलीन फर्नांडिस की मां का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज
Jacqueline Fernandez Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया। बता दें कि, जैकलीन की मां किम फर्नांडिस को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। किम हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन वे जैकलीन की जिंदगी में एक मजबूत और सहारा देने वाली मौजूदगी थीं।
जैकलीन अपनी मां के बेहद करीब थीं और अभी तक उन्होंने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार और बाकी रस्में निजी रूप से करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: महाठग से महंगे गिफ्ट्स लेती रहीं Jacqueline Fernandez, लेकिन इस बात से थी अंजान, कहा-'नहीं जानती थी कि वो...'
बता दें कि, 24 मार्च को जैकलीन की मां को हार्ट स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। जैसे ही जैकलीन को इस बारे में पता चला, वह तुरंत अपने घर लौट आईं और मां के साथ रहने लगीं। उन्हें कई बार अस्पताल में अपनी मां के पास जाते हुए देखा गया।
एक सूत्र ने बताया कि जैकलीन 26 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले IPL ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली थीं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच था। लेकिन अपनी मां की तबीयत को देखते हुए उन्होंने इस परफॉर्मेंस से नाम वापस ले लिया। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया, "जैकलीन की मां ICU में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिवार डॉक्टरों से अपडेट का इंतजार कर रहा था, इसलिए जैकलीन ने मां के साथ रहने का फैसला किया और IPL सेरेमनी में हिस्सा नहीं लिया।"
जैकलीन के 'किक' को-स्टार सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे थे और एक्ट्रेस की मां का हाल जाना। इससे पहले साल 2022 में भी किम को स्ट्रोक आया था, तब उन्हें बहरीन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैकलीन की मां बहरीन में रहती थीं और उनका बैकग्राउंड मल्टीकल्चरल था। उनकी मां मलेशियन थीं और नाना कनाडियन थे। उनके परदादा भारत के गोवा से थे।
ये भी पढ़ें: Jacqueline Sukesh: सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के पत्रों के जरिए उत्पीड़न करने के आरोपों की याचिका को दी चुनौती












Click it and Unblock the Notifications