Money Laundering Case: 200 करोड़ की ठगी मामले जैकलीन फर्नांडिस की बेल पर टला फैसला, इस दिन होगी अगली सुनवाई
मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर लेकर सोमवार को जैकलीन फर्नांडिस की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई।
Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ लगातार गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। ऐसे में आरोप तय करने को लेकर सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस में सुनावई हुई। अब इस मामले में कोर्ट ने फैसला लिया है कि इसकी सुनवाई अब 20 दिसंबर को होगी।

20 दिसंबर तक टली सुनवाई
एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे के करीब कोर्ट पहुंची। जिसके बाद कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस पर लगे आरोपों पर सुनवाई की तारीफ अब 20 दिसंबर तक टाल दी गई है। इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस की 10 नवंबर को अंतरिम बेल खत्म हो चुकी है। तब पटियाला हाउस कोर्ट ने दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, बिना कोर्ट की इजाजत के जैकलीन फर्नांडिस देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती है।
एक्ट्रेस पर लगाए गए गंभीर आरोप
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस आरोपी बताया गया है। इसके अलावा, सुकेश और जैकलीन को मिलाने वाली पिंकी ईरानी से भी ईओडब्ल्यू ने तीन दिन पुलिस कस्टडी में पूछताछ की थी। इसके अलावा कोर्ट ने मामले में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
पिंकी ईरानी को किया गया गिरफ्तार
बता दें कि, ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पिंकी ईरानी पर गंभीर आरोप लगे थे। जिसमें बताया गया था, कि उन्होंने ही जैकलीन को डायमंड रिंग दी थी। इसके अलावा बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस और मॉडल उनकी दोस्त हैं। वह सभी एक्ट्रेसेस को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने का काम करती थीं। इन्हीं सब आरोपों के आधार पर उनको पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि दिल्ली पुलिस उनके जवाबों से कुछ खास संतुष्ट नहीं पाई। जिसकी वजह से पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उनसे भी इस मामले में पूछताछ चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications