52 लाख का घोड़ा, 9 लाख की बिल्ली, जैकलीन को ठग सुकेश ने दिया 10 करोड़ का गिफ्ट, वायरल हुई थी kiss करते फोटो

52 लाख का घोड़ा, 9 लाख की बिल्ली, जैकलीन को ठग सुकेश ने दिया 10 करोड़ का गिफ्ट, वायरल हुई थी kiss करते फोटो

मुंबई, 05 दिसंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित महा ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और छह अन्य के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7,000 पन्नों का आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया है। ईडी की इस चार्जशीट में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इस चार्जशीट को ईडी ने जमा किया है। इस चार्जशीट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही का भी नाम है। चार्जशीट के अनुसार, रिपोर्टों के हवाले से, चंद्रशेखर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने कुल मिलाकर अबतक जैकलीन को 10 करोड़ रुपये का गिफ्ट दिया है। वहीं नोरा फतेही को एक महंगी कार गिफ्ट की गई थी। चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद रहते वक्त एक कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की थी।

जैकलीन को सुकेश ने दिया 52 लाख का घोड़ा, 9 लाख की बिल्ली

जैकलीन को सुकेश ने दिया 52 लाख का घोड़ा, 9 लाख की बिल्ली

चार्जशीट के मुताबिक पूछताछ में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को अब तक 10 करोड़ के गिफ्ट दिए हैं, जिसमें से 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की एक फारसी बिल्ली गिफ्ट की है। चार्जशीट में एक्ट्रेस नोरा फतेही के नाम का भी जिक्र किया गया है। नोरा को सुकेश ने एक महंगी कार गिफ्ट की थी। ईडी जैकलीन और नोरा दोनों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

बिल्ली-घोड़ा के अलावा जैकलीन को क्या-क्या मिला गिफ्ट

बिल्ली-घोड़ा के अलावा जैकलीन को क्या-क्या मिला गिफ्ट

चार्जशीट के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन को बिल्ली-घोड़ा के अलावा हीरा की जूलरी और कई महंगे धातू के गहने दे चुका है। इसके अलावा जैकलीन को कार भी गिफ्ट में मिले थे। असल में सुकेश ने जैकलीन को चार फारसी बिल्लियां गिफ्ट की थी। हर बिल्ली की कीमत 9 लाख है।

नोरा को मिला BMW कार और आईफोन

नोरा को मिला BMW कार और आईफोन

नोरा फतेही को सुकेश ने एक बीएमडब्सू कार और एक आईफोन गिफ्ट किया था, जिसकी कुल कीमत मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक थी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नोरा फतेही सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। नोरा को इस कार्यक्रम में गिफ्ट के रूप में महंगी कार दी गई।

इससे पहले नोरा फतेही ने एक बयान जारी कर दावा किया था कि वह किसी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं थीं। नोरा के मैनेजर ने कहा था, ''नोरा फतेही मामले की शिकार हो रही हैं और एक गवाह होने के नाते, वह जांच में अधिकारियों का सहयोग और मदद कर रही हैं। हम यह बहुत स्पष्ट करना चाहते हैं कि वह किसी भी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं रही है, वह बस आरोपी को जानती है लेकिन आरोपी के साथ उनका कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है और ईडी ने उसे जांच में सख्ती से मदद करने के लिए बुलाया है।''

Kiss करते वायरल हुई थी जैकलीन और सुकेश की तस्वीर

Kiss करते वायरल हुई थी जैकलीन और सुकेश की तस्वीर

जैकलीन काफी दिनों से 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में है। पिछले महीने दिसंबर 2021 में ईडी को जैकलीन और सुकेश की एक किस करते तस्वीर मिली थी। हालांकि जैकलीन ने सुकेश के साथ किसी रिलेशनशिप से इंकार कर दिया है। वायरल फोटो में सुकेश जैकलीन के गाल पर किस करते दिखाई दे रहा है।

चेन्नई के एक होटल में जैकलीन से मिले थे सुकेश

चेन्नई के एक होटल में जैकलीन से मिले थे सुकेश

रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश जब तिहाड़ में बंद था तो आईफोन से जैकलीन से बात करता था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह चेन्नई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक कर जैकलीन से मिलने गया था। सुकेश ने मुंबई से दिल्ली के लिए जैकलीन फर्नांडीज के लिए भी एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक की थी। सुकेश और जैकलीन चेन्नई के एक होटल में रुके थे। ये तस्वीर उसी वक्त की है। चार्जशीट के अनुसार, चंद्रशेखर और जैकलीन की बात जनवरी 2021 से हो रही थी।

Recommended Video

    Jacqueline Fernandez कर रहीं थीं Sukesh Chandrasekhar को Date, हुआ खुलासा | Oneindia Hindi

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+