जैकलीन फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस की 8 घंटे तक पूछताछ, जानिए एक्ट्रेस से क्या हुए सवाल-जवाब

नई दिल्ली, 14 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज बुधवार को ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुईं। एक्ट्रेस सुबह 11.30 बजे ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंची, जहां करीब आठ घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद उन्हें वहां से घर भेज दिया।

अब दोबारा पूछताछ होगी यह अफसर करेंगे फैसला

अब दोबारा पूछताछ होगी यह अफसर करेंगे फैसला

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक जैकलीन को लेकर ईओडब्ल्यू के अधिकारी आपस में वार्ता करेंगे कि एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया जाए या नहीं। खबर है कि एक्ट्रेस को गुरुवार को फिर पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। जैकलीन के जवाबों पर आज होने वाले सेशन से वरिष्ठ अधिकारी आपस में चर्चा करेंगे। इसके बाद वे तय करेंगे कि जैकलीन को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाए या नहीं।

अधिकारी ने बताया किन चीजों को लेकर हुई पूछताछ

अधिकारी ने बताया किन चीजों को लेकर हुई पूछताछ

रवींद्र यादव स्पेशल सीपी ने बताया कि हमारी टीम ने लंबी पूछताछ की है। हमने मकोका मामले में उनसे पूछताछ की है। सुकेश से किस तरह जैकलीन ने गिफ्ट लिए थे। किस तरह उनका इस्तेमाल किया। उसी के बारे में पूछताछ हुई। जितनी भी एक्ट्रस हैं उन्हें सुकेश को मिलाने में पिंकी ईरानी की मुख्य भूमिका रही है।

पिंकी को भी फिर से बुलाया

पिंकी को भी फिर से बुलाया

उन्होंने कहा कि गिफ्ट उपलब्ध कराने में उसने मध्यस्थता की है। कुछ चीजें रह गई हैं जिसके लिए उन्हें फिर से बुलाएंगे। पिंकी को भी फिर से बुलाया जाएगा, बयान के आधार पर चर्चा के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

पिंकी ने जैकलीन को मिलवाया था

पिंकी ने जैकलीन को मिलवाया था

पूछताछ खत्म होने के बाद एक्ट्रेस को अपनी कार में ईओडब्ल्यू कार्यालय से निकलते देखा गया। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंकाई नागरिक हैं। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीसरा समन जारी होने के बाद एक्ट्रेस जांच में शामिल हुईं। पूछताछ के दौरान जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी थीं, जिन्होंने कथित तौर पर उसे सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+