Jacqueline Fernandez Birthday: कम फिल्में करने के बावजूद आलीशान घर और इन लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं जैकलीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का आज यानी 11 अगस्त को 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

मुंबई, 10 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का आज यानी 11 अगस्त को 37वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने 12 साल के करियर में अब तक कईं फिल्में की। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। लेकिन इसके बावजूद जैकलीन फर्नांडिस करोड़ों की मालकिन हैं। इतना ही नहीं उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। आइए जानते हैं जैकलीन फर्नांडिस की कुल संपत्ति कितनी है।

जैकलीन की कुल संपत्ति

जैकलीन की कुल संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर है यानी कि एक्ट्रेस 75 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। जैकलीन की एक महीने की कमाई 50 लाख से 1 करोड़ है। वहीं जैकलीन की पूरे साल की कमाई 8 करोड़ के आसपास की है।

एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज

एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज

जैकलीन एक फिल्म करने के 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अब तक कईं फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किए हैं जिसके लिए वह लगभग डेढ़ से 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा जैकलीन अन्य कमाई ऐड से भी हो जाती है।

जैकलीन के पास है 10 बड़े ब्रैंड्स

जैकलीन के पास है 10 बड़े ब्रैंड्स

जैकलीन फर्नांडिस के पास 10 बड़े ब्रैंड हैं जिसका ऐड करती हैं। इनमें बॉडी शॉप, स्नैपडील, वेगा, नोवा, कलरबार, कैशियो, लोटस, ड्रूल्स, वैन ह्यूजन और एचटीसी वन शामिल हैं। जिससे उनकी करोड़ों की कमाई हो जाती है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कईं लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है।

लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं जैकलीन

लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं जैकलीन

जैकलीन फर्नांडिस के पास कईं तरह की लग्जरी गाड़ियां हैं। जिनमें मर्सिडीज मेबैक, जो लगभग 2.50 करोड़ रुपये की है। वहीं रेंज रोवर है, जिसकी कीमत लगभग 2.10 करोड़ रुपये है। वहीं एक्ट्रेस के पास जीप कंपास भी है। जैकलीन के पास ''हमर एच 2" भी है, यह भारत में सबसे मजबूत ऑफ-रोडर कार है। कार की कीमत 1 करोड़ है।

जैकलीन का है अपना रेस्टरां

जैकलीन का है अपना रेस्टरां

इसके अलावा जैकलीन का अपना बिजनेस भी करती हैं। जी हां हम आपको बता दें कि, जैकलीन का एक रेस्टरां है। जो कि, श्रीलंका के कोलंबो में है। इसके अलावा एक्ट्रेस जूस बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी 'राक्यन बेवरेजेज' में भी निवेश किया है।

जैकलीन के पास है आलीशान घर

जैकलीन के पास है आलीशान घर

इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस की प्रॉपर्टी की बात कर लें तो उनके पास भारत के साथ-साथ श्रीलंका में भी आलीशान घर हैं। जैकलीन ने पीछले साल ही जुहू मुंबई में समुद्र के सामने एक आलीशान घर खरीदा था। जिसकी कीमत 7 करोड़ की बताई जाती है। इसके अलावा जैकलीन ने श्रीलंका के साउथ कोस्ट पर एक आइलैंड खरीदा जिसकी कीमत 4.52 करोड़ है।

जैकलीन का फिल्मी करियर

जैकलीन का फिल्मी करियर

आपको बता दें कि, साल 2009 में जैकलीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त एक्ट्रेस को हिंदी नहीं आती थी। लेकिन बॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाली इस एक्ट्रेस ने मेहनत की और आज उनका नाम टॉप एक्ट्रेस में शामिल है। जैकलीन फर्नांडिस ने अब तक 'मर्डर 2', 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक' और 'फ्लाइंग जट' जैसी फिल्में की थीं। आखिरी बार उन्हें फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के साथ देखा गया था। हालांकि जैकलीन की कुछ ही ऐसी फिल्में हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+