'षडयंत्र का शिकार हुईं जैकलीन,अंधेरे में रखा', 215cr वसूली की आरोपी बनीं एक्ट्रेस, तो वकील ने दी सफाई

'षडयंत्र का शिकार हुईं जैकलीन,अंधेरे में रखा', 215cr वसूली की आरोपी बनीं एक्ट्रेस, तो वकील ने दी सफाई

मुंबई, 18 अगस्त: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ 215 करोड़ जबरन वसूली के मामले में आरोप पत्र दायर किया गया है। इस केस में ईडी में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है। इस घटना के एक दिन बाद अब जैकलीन फर्नांडीज के वकील का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस एक बड़ी आपराधिक साजिश की शिकार बनीं हैं, जो भी हुआ है वो बहुत ही 'दुर्भाग्यपूर्ण' है। जैकलीन फर्नांडीज के वकील प्रशांत पाटिल ने दावा किया कि ईडी यह स्वीकार करने में विफल रहा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई और इस मामले में उसे शामिल किया गया है। जैकलीन पर ये आरोप कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के केस में हुई है।

'जैकलीन ने हमेशा पूछताछ में सहयोग किया है...'

'जैकलीन ने हमेशा पूछताछ में सहयोग किया है...'

जैकलीन फर्नांडीज के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, ''उसने (जैकलीन) हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और आज तक जारी सभी समन में भाग लिया है। जैकलीन ने हमेशा पूछताछ में सहयोग किया है। उसने अपनी पूरी क्षमता से सारी जानकारी ईडी को सौंप दी है। एजेंसियां ​​इस बात को समझने में विफल रही हैं कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई और इस मामले में उसे शामिल किया गया। वह एक बड़ी आपराधिक साजिश की शिकार हुई हैं।''

'अगर मीडिया रिपोर्ट सच है तो...'

'अगर मीडिया रिपोर्ट सच है तो...'

जैकलीन फर्नांडीज के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा,'' फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय या अदालत से कोई आधिकारिक संचार जैकलीन के पास नहीं पहुंचा है। मेरे मुवक्किल को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर शिकायत की कोई कॉपी नहीं मिली है। हालांकि, अगर मीडिया रिपोर्ट्स सच हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे मुवक्किल को उक्त मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया है।"

कई मौकों पर पूछताछ के लिए जा चुकी हैं जैकलीन

कई मौकों पर पूछताछ के लिए जा चुकी हैं जैकलीन

मामले में आरोपी के रूप में नामित होने से पहले जैकलीन से लगभग पांच मौकों पर पूछताछ की गई थी। सूत्रों ने कहा, उपलब्ध सबूतों के आधार पर, यह स्पष्ट था कि जैकलीन अपराध की आय का एक लाभार्थी हैं। जैकलीन ने कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से जबरन वसूली के लिए 10 करोड़ रुपये का गिफ्ट लिया है। जिसमें कपड़े, आभूषण, पेट्स, लग्जरी कार शामिल है। कोर्ट 31 अगस्त को चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर फैसला करेगी।

वकील ने बताया अब क्या करेंगी जैकलीन

वकील ने बताया अब क्या करेंगी जैकलीन

जैकलीन के वकील ने कहा, ''बहस के लिए पूरे अभियोजन मामले को सच मानते हुए, फिर भी, धन शोधन निवारण अधिनियम या किसी अन्य कानून की योजना के तहत जैकलीन के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। यह दुर्भावनापूर्ण अभियोजन का मामला है और मेरी मुवक्किल अपनी गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कानून के तहत आवश्यक कदम उठाएगीं।"

आरोप लगने के बाद जैकलीन ने शेयर किया ये पोस्ट

आरोप लगने के बाद जैकलीन ने शेयर किया ये पोस्ट

आरोप लगने के बाद जैकलीन फर्नांडीज ने एक नोट साझा किया है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है। जैकलीन ने लिखा है, ''डियर मी...(खुद को संबोधित करते हुए) मैं सभी अच्छी चीजों के लायक हूं, मैं शक्तिशाली हूं, मैं खुद को स्वीकार करती हूं, यह सब ठीक हो जाएगा। मैं मजबूत हूं, मैं अपने लक्ष्यों और सपनों को हासिल करूंगी। मैं इसे कर सकती हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+