Jackky Bhagnani ने शादी के तुरंत बाद सरेआम की ऐसी डिमांड, रकुल प्रीत सिंह के छूटे पसीने, शर्म से हुईं लाल
Rakul Jackky Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। रकुल और जैकी ने गत 21 फरवरी 2024 को गोवा में सात फेरे लिए है। वहीं शादी के कुछ घंटों बाद कपल ने पैपराजी के सामने आकर जमकर पोज भी दिए।
जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह की हुई शादी
न्यूली वेड कपल ने मीडिया के सामने आकर खूब सारी तस्वीरें क्लिक करवाई और पैपराजी को मिठाई भी बांटी। कपल के पोज देने के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है जिसमें जैकी पैपराजी से कह रहे हैं कि रकुल को अब भाभी कहना होगा। अब मैडम बोलने से नहीं चलेगा।

पति जैकी भगनानी ने की ऐसी डिमांड
वहीं पति जैकी भगनानी की ये डिमांड सुनकर उनकी नई दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह शरमा जाती हैं। वहीं पैपराजी भी जैकी बातों पर हसंते हुए रकुल को अचानक से भाभी कहकर पुकारना शुरू कर देते हैं। पैपराजी से 'भाभी' शब्द सुनकर रकुल जोर जोर से हंसने लगती हैं।
कपल ने पैपराजी को जमकर दिए पोज
आपको बता दें कि शादी की रस्मों के पूरा होने के बाद रकुल प्रीत सिंह जब अपने पति जैकी भगनानी के साथ पैपराजी के सामने आईं तो दोनों ने पहले उनको थैंक्स कहा। कपल के वीडियो को वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रकुल और जैकी को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए पोज देते हुए देखा जा सकता है।
पति ने कहा- रकुल को भाभी कहकर बुलाओ
कपल के चेहरे पर प्यारभरी मुस्कुराहट भी नजर आ रही थी। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान पैपराजी रकुल प्रीत सिंह को मैम कहकर बुलाते हैं। इस पर जैकी हंसते हुए कहते हैं- आज आप उन्हें मैम नहीं कहेंगे, है ना? उन्होंने पैप को सुझाव दिया कि रकुल को भाभी कहकर बुलाया जाए। वहीं पति जैकी भगनानी के इस सुझाव को सुनते ही रकुल हैरानी से उन्हें देखने लगती हैं और हंसते हुए शर्माने लगती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोवा में हुई रकुल और जैकी की शादी
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी आईटीसी ग्रैंड होटल, साउथ गोवा में हुई है। रकुल और जैकी ने आनंद कारज इवेंट के साथ शादी की। इसके बाद जैकी की सिंधी विरासत की याद में शाम को सात फेरे लिए गए। इस शादी में कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications