'इंटरनेट नहीं... मां की आंखों में देख', जैकी श्रॉफ ने कैमरे पर कही ये बात, जानें क्या हुआ मामला
Jackie Shroff On Internet: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ इस समय फिल्म 'जेलर' में अपने दमदार नेगेटिव रोल को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में जैकी श्रॉफ को रजनीकांत की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' में नेगेटिव रोल निभाते हुए देखा गया है। फिल्म 'जेलर' गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी बीच फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करते जैकी श्रॉफ ने पैपराजी से बात की और आज के समय में इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर कई बातें कहीं।
जैकी श्रॉफ ने लोगों को कहा- पेड़ लगाओ
आपको बता दें कि पैपराजी ने हाल ही में जैकी श्रॉफ को मुंबई में स्पॉट किया था। हालांकि जैकी श्रॉफ काफी जल्दी में थे लेकिन उन्होंने कुछ देर रुककर सभी पैपरजी से बात की और पोज भी दिए। सिर्फ इतना ही नहीं जैकी श्रॉफ ने पैपराजी से बात करते हुए लोगों को पेड़ लगाने और गाड़ी में सीट बेल्ट पहनने की हिदायत भी दी।

'फोन का लॉक स्क्रीन अब स्मार्ट हो गया है'
आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों से कह रहे हैं कि इंटरनेट छोड़ो और बचपन को फिर से जियो। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी जग्गू दादा से कहते हैं कि आप लाइफ में बोर नहीं होते। इस पर जैकी श्रॉफ उन्हें जवाब देते हैं कि फोन में कुछ न कुछ चलता रहता है। जैकी श्रॉफ कहते हैं- पहले लॉक स्क्रीन पर सिर्फ फोटो होता था अब लॉक स्क्रीन में न्यूज, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, गेम सबकुछ होता है। लॉक स्क्रीन स्मार्ट हो गया।
'तुम लोगों का इंटरनेट के बिना कुछ नहीं हो सकता'
वहीं जब पैपराजी उनसे कहते हैं प्लेन टेक ऑफ करने के बाद जब इंटरनेट नहीं होता है तब आप क्या करते हैं। इस पर जैकी श्रॉफ उन्हें कहते हैं- तो मैं स्क्रिप्ट पढ़ता हूं, आजू-बाजू वाले से बात करता हूं, कुछ अच्छा खाना खाता हूं, गाना सुनता हूं और चैन की नींद सो जाता हूं। वहीं जैकी श्रॉफ पैपराजी से कहते हैं- तुम लोगों का तो इंटरनेट के बिना कुछ नहीं हो सकता है। तुम लोग अपना सोचो।
जैकी श्रॉफ ने कहा- फोन छोड़ो और मां की आंखों में देखो
इसके बाद जैकी श्रॉफ पैपराजी से कहते हैं- इंटरनेट के बिना इस दुनिया को इन्जॉय करो। आसमान, चिड़िया, पेड़, पौधे, झरना, नदी, दरिया सबको देखो। मां की आंखों में देखो। सब भूल गए हैं कि बचपन कैसे जिया है। बचपन ही अच्छा था। एक बार फिर से बचपन को जी लो। आखिर में वह सबको हिदायत देते हैं कि पेड़ लगाओ और गाड़ी में सीट बेल्ट भी लगाओ। जैकी श्रॉफ इस वीडियो में रेड शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications