Jaat: किस कानूनी विवाद में फंसी 'जाट'? सनी देओल-रणदीप हुड्डा की फिल्म पर हुई FIR, जानें पूरा मामला

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी-देओल इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म गत 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि लोग सनी देओल की एक्टिंग से काफी खुश हैं।

'जाट' पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
फिल्म मे एक्टर रणदीप हुड्डा ने विलेन का किरदार निभाया है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सनी देओल और रणदीप हुड्डा की ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। खबर है कि फिल्म 'जाट' पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगया गया है और अब इस पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

jaat

जानें क्या है जाट से जुड़ा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जालंधर के निवासी विकल्फ गोल्ड ने फिल्म 'जाट' पर आरोप लगाया है कि इस फिल्म में प्रभु यीशु मसीह के सलीब पर चढ़ने वाले सीन को गलत तरीके से दिखाया गया है। ऐसे में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, डायरेक्टर गोपी चंद और फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

ईसाई समुदाय के लोगों ने लगाया ऐसा आरोप

-आपको बता दें कि जालंधर के थाना सदर में फिल्म 'जाट' के लीड एक्टर सनी देओल, विलेन के रोल में नजर आए रणदीप हुड्डा, एक्टर विनीत कुमार, मूवी के डायरेक्टर गोपी चंद और फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी के खिलाफ धारा 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

-कहा जा रहा है कि जालंधर के गांव फोलड़ीवाल के रहने वाले विकल्फ गोल्ड के बयान के अनुसार ये मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं हाल ही में ईसाई समुदाय के लोगों ने फिल्म 'जाट' में प्रभु यीशु मसीह वाले सीन को गलत तरीके से दिखाने पर पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

वहीं इस मामले को लेकर लोगों ने पुलिस अधिकारियों को मामला दर्ज करवाने का मांग पत्र भी दिया था। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म 'जाट' में प्रभु यीशु मसीह जी के सलीभी वाले सीन की नकल करके ईसाई धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। साथ ही उनका ये भी कहना है कि इस तरह के सीन जान-बूझकर फिल्म में दिखाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।

फिल्म 'जाट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने भले ही ओपनिंग शानदार की हो लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। सैकनिलक की रिपोर्ट की मानें तो 9वें दिन मूवी ने करीब 7 लाख रुपये का बिजनेस किया है। ऐसे में अब तक फिल्म की कुल कमाई 62 करोड़ रुपये के आसपास हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+