Jaat Release: सनी देओल की 'जाट' हुई रिलीज, क्या ओपनिंग डे पर टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड्स?

Jaat Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक सनी देओल की फिल्म 'जाट' आज यानी 10 अप्रैल 2024 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड में इंडस्ट्री में ज्यादातर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं लेकिन इस मूवी को गुरुवार को ही रिलीज कर दिया गया है।

सनी देओल की 'जाट' हुई रिलीज
आपको बता दें कि सनी देओल की जाट इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्में के ट्रेलर के बाद से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे और इसके चलते 'जाट' की अच्छी खासी एडवांस बुकिंग भी हुई है।

Jaat Release

'जाट' से बंपर ओपनिंग की उम्मीद

वहीं आज इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। मेकर्स की मानें तो साल 2023 में सनी देओल के 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था और अब ऐसे में 'जाट' से भी बंपर ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

'जाट' की कितनी हुई एडवांस बुकिंग?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'जाट' ने बुकिंग काउंटरों पर एक अच्छी शुरुआत की है। अब तक जाट के पूरे भारत में प्री टिकट सेल में बिना ब्लॉक सीटों के 1 लाख 13 हजार 299 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है जिससे फिल्म ने 2.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म ने 6.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'जाट'?

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसके डबल डिजीट में ओपनिंग करने की उम्मीद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की ये फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12 से 15 करोड़ रुपए की अच्छी कमाई कर सकती है।

फिल्म 'जाट' की स्टार कास्ट

मैथरी मूवी मेकर्स, पीपल मीडिया फैक्ट्री और जी स्टूडियोज के बैनर तले विश्व प्रसाद, नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर द्वारा निर्मित, फिल्म 'जाट' में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

कितना है 'जाट' का रनटाइम?

-केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म 'जाट' को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। आपको बता दें कि 'जाट' का रनटाइम 2 घंटे और 33 मिनट है। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है। जानकारी के अनुसार सनी देओल को आखिरी बार फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

-'गदर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस में 625 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 691 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं उम्मीद की जा रही है कि सनी देओल 'जाट' से भी सिनेमाघरों में धूम मचा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+