Jaan Legi Sonam: प्यार में जुनूनी 'सोनम' ले लेगी जान, 25 दिसंबर को देख लें ये भोजपुरी वेब सीरीज
Jaan Legi Sonam Web Series: भोजपुरी मनोरंजन जगत के लिए 25 दिसंबर 2025 एक ऐतिहासिक दिन साबित हो रहा है। इसी दिन भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी वेब सीरीज जान लेगी सोनम रिलीज हो चुकी है।
वेब सीरीज 'जान लेगी सोनम' हुई रिलीज
स्टेज ओरिजनल (Stage Original) के बैनर तले बनी ये सीरीज हर गुरुवार और शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। बेलगाम मोहब्बत, जुनून और रिश्तों की सारी सीमाएं तोड़ती ये कहानी भोजपुरी वेब कंटेंट को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाने का दावा कर रही है।

ऐसा प्यार जो बन जाए जुनून और फिर दिल दहल जाए
-आपको बता दें कि 'जान लेगी सोनम' एक ऐसी प्रेम कहानी है जो प्यार की गहराई और उसके खतरनाक अंजाम को बेहद अलग और साहसी अंदाज में पेश करती है। इस वेब सीरीज की कहानी सोनम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो सत्या से बेइंतहा मोहब्बत करती है।
-सोनम का प्यार सिर्फ इश्क तक सीमित नहीं रहता बल्कि धीरे-धीरे ये जुनून में तब्दील हो जाता है, ऐसा जुनून जो जरूरत पड़ने पर जान देने और हालात बिगड़ने पर जान लेने से भी नहीं हिचकता। ये वेब सीरीज बेलगाम मोहब्बत, विश्वासघात और बदले की उस अनकही दास्तान को बयां करती है जो दर्शकों को आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेगी।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है 'जान लेगी सोनम'
इस वेब सीरीज में संयुक्ता रॉय और गोलू तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा इस सीरीज में संजय पांडे,मोनी रॉय और गौरव पंडित जैसे मजबूत कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। प्रेरणा शुष्मा, विवेक सिंह राजपूत, राहुल आदित्य, विद्या सिंह, शालिनी कश्यप, नेहा तिवारी और गोपाल चौहान जैसे अनुभवी कलाकार भी कहानी को मजबूती देते नजर आ रहे हैं।
'भोजपुरी कंटेंट को मिलेगा नया मुकाम'
-जान लेगी सोनम वेब सीरीज को चंदन सिंह ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। इसे लेकर उन्होंने बड़ा दावा किया है कि ये प्रोजेक्ट भोजपुरी वेब कंटेंट के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
-चंदन सिंह ने कहा है- ये पहली बार है जब भोजपुरी दर्शकों को इतने बड़े पैमाने पर मजबूत कहानी और गहराई वाले किरदारों के साथ एक वेब सीरीज देखने को मिलेगी। जान लेगी सोनम सिर्फ प्रेम कहानी नहीं बल्कि जुनून, धोखे और बदले की ऐसी दास्तान है जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगी।
मजबूत कंटेंट टीम ने संभाली कमान
वेब सीरीज की कंटेंट टीम भी उतनी ही दमदार है। इसकी चीफ कंटेंट ऑफिसर परवीन सिंघल हैं। वहीं कंटेंट हेड निधि मिश्रा, कंटेंट मैनेजर्स-धर्मेंद्र सिंह और अमर दुबे हैं। इनकी अगुवाई में जान लेगी सोनम को एक बड़े और सशक्त प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications