हमास के हमले के बीच ये 5 इजरायली फिल्में-वेब सीरीज देख कांप जाएगी रूह, जानें कहां देख सकते हैं इन्हें
Israeli Films and Web Series: इस समय इजरायल में हर तरफ तबाही देखने को मिल रही है। फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर रॉकेट दाग कर हमला कर दिया है और अब दोनों के बीच युद्ध छिड़ गया है। इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। कई हजार लोग घायल हो गए हैं। इजरायल का भयावह मंजर इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग डरे हुए हैं और परेशान हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब इजरायल की खूबसूरत लोकेशंस पर कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती थी।
आपको बता दें कि इजरायल की फिल्में भी भारत में काफी लोकप्रिय है। भारतीय लोग इजरायल की फिल्मों और वेब सीरीज देखना काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन आज हम आपको उन इजरायली वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगेगा कि आज का ये युद्ध आप कैमरे में देख पा रहे हैं। स्पाई, आतंकवादी हमले और लोगों के दर्द और इमोशन को लेकर इजरायल में कई फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इन फिल्मों और वेब सीरीज को कहां देख सकते हैं।

म्यूनिख गेम्स (Munich Games)
'म्यूनिख गेम्स' फिलीस्तीनी आतंकवादी संगठन ब्लैक सेप्टेंबर ग्रुप द्वारा ओलंपिक विलेज पर हमला करने के 50 साल बाद की एक कहानी को दर्शाता है। इस टीवी सीरीज में इजराइली टीम के 11 सदस्य मारे गए थे। इसके डायरेक्टर माइकल एविराम हैं। इस टीवी सीरीज में सेनेब सालेह, यूसेफ जो स्वीड और सेबेस्टियन रूडोल्फ ने एक्टिंग की है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।
तेहरान (Tehran)
'तेहरान' एक इजरायली स्पाई-थ्रिलर टीवी सीरीज है। इस सीरीज को जोंडर और ओमरी शेन्हार ने लिखा है। इसके डायरेक्टर डैनियल सिरकिन हैं। इस सीरीज का प्रीमियर 22 जून 2020 को इजराइल में और 25 सितंबर को इंटरनेशनल लेवल पर एप्पल टीवी प्लस पर हुआ था।
द स्पाई (The Spy)
इजरायली फिल्म द स्पाई सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशक गिदोन रैफ हैं। इस मूवी में इजरायल की खूफिया एजेंसी मोसाद के जासूस एली कोहेन की जिंदगी दिखाई गई है। इस फिल्म की आपको झकझोर देगी। आपके सारे इमोशन्स बाहर आ जाएंगे। यहां तक कि फिल्म को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
मोसूल (Mosul)
इजरायल में हुए आतंकी हमले के दर्द को महसूस करने और उसे करीब से जानने के लिए मोसूल फिल्म जरूर देखें। इस फिल्म में इजरायल में हुए एक बड़े आतंकी हमले की काहनी दिखाई गई है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस दमदार फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।
वैली ऑफ टीयर्स (Valley Of Tears)
'वैली ऑफ टीयर्स' एक दर्दनाक ड्रामा सीरीज है, जो इजरायल में 1973 के योम किप्पुर युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस सीरीज मे दो युवा लड़ाकों की कहानी दिखाई गई है ताकि लोग जान सकें कि उनके साथ क्या-क्या गलत हुआ था। इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेट फॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications