'इसमें एटिट्यूड किस बात का है, कहीं ये खुद को...', शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हुए ट्रोल, भड़क गए लोग
Aryan Khan Troll: आर्यन खान यहां भी अपने ऐटिट्यूड की वजह से चर्चा में आ गए हैं। लोग उन्हें लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। उनकी जमकर आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

Aryan Khan Troll: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान" को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। किंग खान ने फिल्म पठान के जरिए ही करीब 4 साल बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर वापसी की है और उनका ये कमबैक ब्लॉकबस्टर सबित हुआ है। लोगों को उनकी फिल्म पठान बहुत पसंद आई है। यही कारण है कि ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड भी कायम किए हैं। वहीं शाहरुख खान भी अपनी इस खुशी को जताने के लिए मीडिया और अपने फैंस से खुलकर मिल रहे हैं और उनका अभिवादन कर रहे हैं जबिक उनके बेटे आर्यन खान तो किसी अगल ही एटिट्यूड में नजर आ रहे हैं। हाल ही शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान का एटिट्यूड देख लोग दंग रह गए हैं। लोगों ने इसके लिए आर्यन खान को जमकर ट्रोल भी किया है।

आर्यन खान को किया जा रहा है ट्रोल
आपको बता दें कि इन दिनों शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान कई बड़ी पार्टीज और इवेंट्स का हिस्सा बन रहे हैं। पैपराजी उन्हें कई जगहों पर स्पॉट कर रहे हैं लेकिन आर्यन खान का एटिट्यूड लोगों को हैरान कर दे रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान तो सबके साथ सही से बात करते हैं और हंसते मुस्कुराते नजर आते हैं लेकिन उनके बेटे आर्यन खान का चेहरा हमेशा एटिट्यूड से भरा हुआ दिखाई देता है। हाल ही में आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो राह है जिसमें उनका खराब बिहेवियर साफ नजर आ रहा है।

आर्यन के एटिट्यूड की होती है चर्चा
जानकारी के अनुसार ड्रग्स केस में आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद से वह अक्सर अपने अंदाज को लेकर लोगों के निशाने पर आ जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। आर्यन खान यहां भी अपने ऐटिट्यूड की वजह से चर्चा में आ गए हैं। लोग उन्हें लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। उनकी जमकर आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
आर्यन खान का वीडियो वायरल
आर्यन का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में आर्यन खान अपनी रेंज रोवर कार से उतरते हैं, जहां पहले से खड़े पैपराजी उन्हें रुकने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। लेकिन आर्यन न तो उनकी बात सुनते हैं और न ही रुकते हैं। वह कैमरे के सामने से होते हुए स्टाफ के साथ जल्दी से आगे बढ़ जाते हैं। आर्यन का ऐसा एटिट्यूड देखकर लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है। लोग जमकर उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चर्चा हो रही है।

लोगों ने कहा- इसमें ऐटिट्यू़ड किस बात का है
आपको बता दें कि आर्यन खान बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में कई स्टार किड्स नजर आए थे। वहीं आर्यन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं और अपना गुस्सा भी उतारा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसमें ऐटिट्यू़ड किस बात का है, करता तो कुछ भी नहीं है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- शाहरुख ने मना किया होगा मीडिया के सामने कुछ भी बोलने के लिए...अगर कुछ कहा तो उनके खिलाफ ही जाएगा।

आर्यन को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं
एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना एटिट्यूड, इतना एरोगेंट, ये शाहरुख नहीं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- एक बार फिल्म आने दो फिर खुद ही लाइन पर आ आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं। आर्यन का झुकाव फिल्ममेकिंग और क्रिएटिव वर्क की तरफ है। वह जल्द ही बतौर राइटर एक वेब सीरीज के साथ अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications