अनन्या पांडे से ब्रेकअप को लेकर ईशान खट्टर ने कही ये बड़ी बात, बोले- अच्छी लड़की थी लेकिन...

जब अनन्या पांडे 'कॉफी विद करण 7' में आई थीं तो उन्होंने करण जौहर से कहा था कि वह अब सिंगल हैं। फिलहाल ईशान खट्टर ने भी अनन्या से अपने ब्रेकअप की बात कबूल कर ली है।

मुंबई, 8 सितंबरः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस चैट शो में कई बड़े सेलेब्स मेहमान बनकर पहुंच रहे हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे कर रहे हैं। इस बार करण जौहर के चैट शो में फिल्म 'फोनभूत' की स्टारकास्ट यानी कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मेहमान बनकर आए थे। तीनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर करण जौहर के सामने अपने कई राज खोले।

ईशान ने कहा- हो गया है मेरा ब्रेकअप

ईशान ने कहा- हो गया है मेरा ब्रेकअप

आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर ईशान खट्टर के रिलेशनशिप की काफी चर्चाएं थीं लेकिन बाद में उनके ब्रेकअप की खबर सामने आने लगी। कॉफी विद करण के षशो में ही दोनों ने इस बात को स्वीकार भी किया कि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। जानकारी के अनुसार जब अनन्या पांडे, कॉफी विद करण 7 में आई थीं तो उन्होंने करण जौहर से कहा था कि वह अब सिंगल हैं। फिलहाल ईशान खट्टर ने भी अनन्या से अपने ब्रेकअप की बात कबूल कर ली है।

ईशान ने अनन्या की जमकर तारीफ की

चैट शो में ईशान खट्टर ने अनन्या पांड की तारीफ की और कहा- मैं जिंदगीभर उनका दोस्त बने रहने की इच्छा रखता हूं। ईशान ने आगे कहा- वह बहुत ही अच्छी लड़की है बस हम दोनों का साथ में नहीं चल पाया पर मैं उसका दोस्त हमेशा रहूंगा। इसके बाद ईशान थोड़ी देर के लिए बिल्कुल चुप हो गए।

फिल्म 'फोनभूत' में नजर आने वाले हैं ईशान

जानकारी के अनुसार ईशान खट्टर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। ईशान जल्द ही फिल्म 'फोनभूत' में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। वहीं शो में करण जौहर ने ईशान से पूछा- तुमने अनन्या के साथ ब्रेकअप कर लिया? इस पर ईशान बोले- क्या ये सच है क्योंकि अनन्या वाले एपिसोड में करण ने अनन्या से कहा था कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।

अनन्या पूरी जिंदगी मेरी अच्छी दोस्त रहे

करण जौहर की ये बात सुनने के बाद सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद ईशान कहते हैं- इससे फर्क नहीं पड़ता है कि किसने किससे ब्रेकअप किया लेकिन ये बात कन्फर्म है कि मैं अब सिंगल हूं। करण जौहर ने ईशान से पूछा कि अनन्या के साथ अब उनका क्या स्टेटस है। इस पर ईशान ने जवाब दिया- मैं चाहता हूं कि वह पूरी जिंदगी मेरी दोस्त रहें।

झगड़े के बाद 2 हफ्ते तक नहीं हुई थी बात

ईशान ने आगे कहा- वह बहुत अच्छी हैं। वह वाकई बहुत स्वीट हैं, जो भी उनसे मिलेगा, वह इस बात को मानेगा। ईशान ने यह भी कहा कि वह मुझे बहुत प्यारी हैं और हमेशा रहेंगी। रैपिड फायर राउंड के दौरान ईशान ने यह खुलासा किया कि अनन्या से झगड़ा होने के बाद उन्होंने 2 हफ्ते तक उनसे बात नहीं की थी। आपको बता दें कि अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का रिलेशनशिप करीब 3 साल तक चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+