'गलत तरह से छूते हैं' ईशा कोप्पिकर का कास्टिंग काउस को लेकर छलका दर्द, बॉलीवुड स्टार पर लगाया आरोप

Isha Koppikar Share Casting Couch Experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा वह साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री का कच्चा चिट्ठा खोला। उन्होंने बताया कि जब वो सिर्फ 18 साल की थीं, तब उन्हें कास्टिंग काउच झेलना पड़ा था।

बता दें कि, ईशा कोप्पिकर सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में कास्टिंग काउच का दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तो उन्हें काम के लिए कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कह दिया गया था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि कई एक्टर्स ने उन्हें अकेले मिलने के लिए भी बुलाया था।

Isha Koppikar

ईशा कोप्पिकर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि, 'आप लोगों ने #MeeToo के बारे में सुना ही होगा। मेरे समय में बहुत सी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। कई लड़कियों ने हार मान ली थी। बहुत कम लोग थे जिन्होंने सामना किया और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और मैं उनमें से एक थी।'

ईशा ने आगे कहा कि, 'उस वक्त मैं केवल 18 साल की थी। जब मुझे एक टॉप एक्टर और सेक्रेटरी ने कास्टिंग काउच के लिए कॉल किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर इंडस्ट्री में काम चाहिए तो एक्टर्स के साथ दोस्ताना रखना होगा। मैं दोस्ताना का मतलब नहीं समझती थी। मैं बहुत फ्रैंक नेचर वाली हूं और मिलनसार भी। मुझे तो एकता कपूर ने सलाह दी थी कि तुम्हें इंडस्ट्री में थोड़ा एटीट्यूड रखना चाहिए।'

ईशा कोप्पिकर ने एक्टर का बिना नाम लिए कहा कि, 'उन्होंने अकेले बिना ड्राइवर के मिलने के लिए बुलाया था। उसने मुझसे कहा कि मेरे बारे में पहले से ही विवाद हैं और स्टाफ अफवाहें फैलाता है। लेकिन मैंने साफ मना कर दिया और कहा कि मैं अकेले नहीं आ सकती। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा स्टार था और उनके कई एक्ट्रेसेस के साथ संबंध थे। कई बार एक्टर और डायरेक्टर के सेक्रेटरी गंदी तरीके से छूते थे।'

बता दें कि, ईशा कोप्पिकर ने फिल्म 'फिजा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'डरना मना है', 'पिंजर', 'एलओसी कारगिल' और 'कृष्णा कॉटेज' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं आखिरी बार एक्ट्रेस को तमिल फिल्म 'अयलान' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+