क्या सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप कर ली सगाई? रिंग की फोटो शेयर कर बढ़ाया सस्पेंस

नई दिल्ली, 9 मई: पिछले काफी वक्त से सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन उन्होंने और उनकी फैमिली ने चुप्पी साधे रखी। अब एक्ट्रेस ने खुद तीन फोटोज शेयर कर सस्पेंस बढ़ा दिया है, क्योंकि फोटो में वो एक शख्स का हाथ थामें दिख रही हैं। साथ ही उनकी रिंग फिंगर में एक अंगूठी नजर आ रही, जिसे उनकी इंगेजमेंट रिंग बताया जा रहा है। इसके साथ उन्होंने एक गुड न्यूज का कैप्शन डाला, लेकिन ये खुलासा नहीं किया कि वो न्यूज क्या है?

नहीं दिखाया शख्स का चेहरा

नहीं दिखाया शख्स का चेहरा

सोनाक्षी ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर कीं। पहले फोटो में वो एक शख्स की बाहें पकड़े रहती हैं, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखता। दूसरी फोटो में वो शख्स के कंधे पर हाथ रखे नजर आईं, जबकि तीसरे में उसने सोनाक्षी का हाथ पकड़ रखा था। खास बात ये है कि तीनों फोटोज में सोना अपनी रिंग को प्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। वैसे तो ये पूरी तरह से इंगेजमेंट रिंग ही लग रही, लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

कैप्शन में लिखी ये बात

कैप्शन में लिखी ये बात

सोनाक्षी ने तीनों तस्वीरों के साथ लिखा कि मेरे लिए बड़ा दिन, मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है...और मैं इसे आप के साथ शेयर करने से खुद को नहीं रोक सकती हूं। विश्वास ही नहीं हो रहा कि ये इतना आसान था। इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया। वैसे सोनाक्षी ने भले ही उसे मिस्ट्री मैन के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन एक्सप्रेशन से साफ हो गया कि वो उनका पार्टनर ही है। वहीं इस पोस्ट पर उनके फैन्स उन्हें इंगेजमेंट की बधाई दे रहे हैं।

जहीर इकबाल के साथ जुड़ा था नाम

जहीर इकबाल के साथ जुड़ा था नाम

आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से खबर आ रही कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार साथ में स्पॉट किए गए, लेकिन हाल ही में जहीर ने सोनाक्षी को डेट करने की खबरों से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी के साथ उनके रिलेशन की खबरें महज अफवाह हैं। अब इन बातों को काफी समय हो गया, मैं इसकी परवाह भी नहीं करता हूं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।

बंटी सजदेह के साथ रिलेशन?

बंटी सजदेह के साथ रिलेशन?

वहीं कुछ दिनों पहले सोनाक्षी और बंटी सजदेह के बीच अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं। कहा जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन दोनों के परिवार ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। बंटी सलमान खान के भाई सुहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। उनकी सोनाक्षी के साथ अच्छी दोस्ती है। कई मौकों पर दोनों साथ नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+