क्या शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? एक्टर बोले- 'हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं, पर...'

क्या शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? एक्टर बोले- 'हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं, पर...'

मुंबई, 23 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी में सबसे अधिक चर्चा में राकेश बापट और शमिता शेट्टी का लव एंगल रहा है। बहुत से लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी राकेश बापट और शमिता शेट्टी का रिलेशनशिप वैसा ही है। बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर ये भी पूछा है कि क्या शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? राकेश बापट ने इन सभी सवालों का जवाब दिया है और अपने और शमिता के रिलेशनशिप का स्टेटस भी बताया है। राकेश बापट ने शमिता शेट्टी के लिए अपनी रोमांटिक भावनाओं को मान लिया है।

राकेश बापट ने कहा- 'मेरे और शमिता के बीच दोस्ती से ज्यादा है'

राकेश बापट ने कहा- 'मेरे और शमिता के बीच दोस्ती से ज्यादा है'

राकेश बापट ने कहा, ''मेरे और शमिता के बीच दोस्ती से कहीं ज्यादा कनेक्शन है। ये आप लोगों ने शो (बिग बॉस ओटीटी) में देख ही लिया होगा। यह काफी साफ था कि हमारे बीच सिर्फ दोस्ती तो नहीं है।''

बिग बॉस ओटीटी हाउस में राकेश और शमिता ने कई बार एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं का इजहार किया है। दोनों को कई बार गले मिलते और किस करते देखा गया है। शमिता शेट्टी ने अपनी मां से भी राकेश के बारे में पूछा था।

'शमिता शेट्टी के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है'

'शमिता शेट्टी के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है'

बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में राकेश से पूछा गया कि क्या शमिता के लिए उनकी भावनाएं प्लेटोनिक थीं। राकेश ने जवाब दिया, "नहीं, जाहिर है, यह सिर्फ दोस्तों की तुलना में थोड़ा अधिक है। यह शो में काफी स्पष्ट था। हां, वह खास है, शमिता वह हैं, जिसके साथ मैं वास्तव में समय बिताना, बात करना, डिबेट करना पसंद करता हूं।''

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Shilpa Shetty ने फैंस से की गुजारिश, कहा- Shamita को करें Vote | वनइंडिया हिंदी
    क्या शमिता को डेट कर रहे हैं राकेश बापट

    क्या शमिता को डेट कर रहे हैं राकेश बापट

    अपने और शमिता रिलेशनशिप के स्टेटस के बारे में पूछे जाने पर राकेश ने कहा, "हमारे बीच अभी जो चल रहा है यह धीमा और स्थिर है... हमने कुछ समय एक साथ बिताया है लेकिन हमें अभी भी बहुत समय बिताना है। हमें एक दूसरे को और जानने की जरूरत है। मैं चीजों में जल्दबाजी नहीं करना चाहता और मुझे यकीन है कि शमिता भी नहीं चाहती।''

    'दिल के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए'

    'दिल के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए'

    राकेश ने कहा, ''दिल के मामलों में, हमें दिल के साथ सही जगह पर और थोड़ी सावधानी से निपटने की जरूरत है। तो, देखते हैं कि यह रिश्ता कहा जाता है। हम एक-दूसरे को जानने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी अगर स्टेटस की बात करें तो हम एक दूसरे को पसंद करते हैं और अभी रिश्ते में नहीं हैं। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। उम्मीद है, जब कुछ होगा, तो आप लोगों को इसके बारे में पता चल जाएगा।"

    राकेश बोले- शमिता के साथ 'अपनापन' महसूस होता है

    राकेश बोले- शमिता के साथ 'अपनापन' महसूस होता है

    शमिता को राकेश बापट ने एक प्योर हार्ट और बहुत मजबूत महिला कहा है। राकेश ने कहा है कि शमिता वह महिला हैं, जिसके साथ वह होना चाहेंगी। राकेश ने कहा कि शमिता बहुत ज्यादा केयरिंग हैं।

    इससे पहले, राकेश ने कहा था कि वह शमिता के साथ 'अपनापन' महसूस करते हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी होस्ट करण जौहर से यह भी कहा कि शमिता उन्हें बहुत हॉट लगती हैं। बिग बॉस ओटीटी हाउस में शमिता और राकेश कनेक्शन बने थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+