बला की खूबसूरत एक्ट्रेस ने करोड़पति बिजनेसमैन से की शादी, क्या छोड़ रही एक्टिंग करियर? खुद दिया जवाब
Pakistani actress Neelam Muneer: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस नीलम मुनीर हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुकी है। अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली नीलम मुनीर ने दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन से शादी की है। शादी के दो महीने बाद अब एक्ट्रेस को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो अब शोबीज छोड़ रही हैं और एक्टिंग करियर को हमेशा के अलविदा कर चुकी हैं।
बता दें टेलीविजन सीरियल्स में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली नीलम छोटे पर्दे के कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। बला की खूबसूरत नीलम मुनीर के पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी जबरदस्त फैन्स हैं और उनके एक्टिंग करियर छोड़ने की खबर से काफी आहत हैं।

हालांकि करोड़पति बिजनेसमैन से शादी करने के दो महीने बाद टीवी सीरियल्स छोड़ने के बारे में लग रही अटकलों पर नीली मुनीर ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है और अपने फैंस का सच्चाई बयां कर दी है।
कौन हैं एक्ट्रेस नीलम मुनीर के करोड़पति शौहर?
बता दें पाकिस्तानी एक्ट्रेस नीलम मुनीर ने हाल ही में दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन से शादी की है। पाकिस्तान वाले पंजाब के रहने वाले बिजनेसमैन मोहम्मद राशिद काफी सालों से दुबई के मियांवाली में रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर नीलम की शादी की फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हुए। अपनी शादी में नीलम और भी खूबसूरत लग रही हैं।
शादी के बाद क्या सच में छोड़ रहीं एक्टिंग?
मुहम्मद राशिद से शादी करने के बाद, उनके अभिनय से दूर जाने की अटकलें जोर पकड़ने लगीं और दावा किया जाने लगा है कि वो टीवी शोज छोड़ रही हैं। हालांकि इंस्टाग्राम पर नीलम मुनीर ने एक पोस्ट लिखकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
नीलम मुनीर ने तोड़ी चुप्पी, लिखी ये पोस्ट
इंस्टाग्राम पर नीलम मुनीर लिखा "मेरे बारे में अनगिनत अफ़वाहें उड़ी हैं, इसलिए मैंने सोचा कि खुद ही सब कुछ साफ़ कर देना सबसे अच्छा है। हां, मैंने शादी कर ली है, लेकिन मैंने मनोरंजन इंडस्ट्री नहीं छोड़ी है। अभिनय मेरा जुनून है, और कोई भी अपने जुनून को आसानी से नहीं छोड़ सकता। अल्लाह आप सभी को आशीर्वाद दे।"
नीलम मुनीर के फैंस ने ली राहत की सांस
पाकिस्तानी ड्रामा दिल मोम का दिया, अहमराम-ए-जुनून, मोहब्बत दाग समेत कई सीरियल्स में नजर आ चुकी नीलम की ये पोस्ट पढ़कर उनके फैंस ने राहत भरी सांस ली है और उनके इस फैसले से बेहद खुश हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications