चल गया समय रैना की गर्लफ्रेंड का पता, इस सुंदर हसीना को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन; दोनों का वीडियो वायरल!
Comedian Samay Raina is dating Ayesha Khan: कॉमेडियन समय रैना इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। कभी अपने शो और कभी अपने जोक्स की वजह से। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना शो इंडियाज गॉट लेटेंट शुरू किया था। उनके इस शो को भी खूब पॉपुलरैटी मिली है। यूट्यूब पर इसे खूब व्यूज भी मिले हैं। समय के फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।
इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ की जानकारी देने जा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानना चाहते हैं। हाल ही में वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए। जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। पढ़िए ये रिपोर्ट।

वीडियो में समय रैना अपने दोस्त बलराज सिंह घई और एक्ट्रेस-मॉडल आएशा खान के साथ दिख रहे हैं। इसमें वो पैप से कहते हैं कि यार मेरी फ्लाइट है। निकलना है। समय रैना और आएशा के साथ में स्पॉट होने के बाद नेटिजंस ने कयास लगाने शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर गॉसिप हो रही है कि समय रैना और आएशा खान डेट कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है ज दोनों साथ में स्पॉट हुए हैं, पहले भी वो कई बार साथ में दिख चुके हैं। यही नहीं, फैंस डिमांड कर रहे हैं कि समय आएशा को अपने शो इंडिया गॉट लेटेंट में बतौर जज शामिल हों। अब देखना ये भी है कि आएशा और समय की तरफ से इस मामले में कोई बयान आता है या नहीं। क्या समय फैंस की डिमांड पूरी करेंगे। ये सब तो वक्त ही बताएगा। हालांकि दोनों के डेटिंग की खबरों की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता।
{video1}
खैर, समय रैना इन दिनों कॉमेडी की दुनिया में अपना अलग मुकाम बना चुके हैं। कम उम्र में ही उन्होंने कॉमेडी रियलिटी शो कॉमिकस्तान भी जीता है। हाल ही में वो कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचे थे। यहां समय रैना ने तन्मय भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती की थी।












Click it and Unblock the Notifications