क्या अनन्या पांडे एक्टर आदित्य रॉय कपूर को कर रही हैं डेट? दोनों के बीच कुछ तरह बढ़ रही हैं नजदीकियां

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की पर्सनल लाइफ में इन दिनों खूब उथल-पुथल मची हुई है। खबर है कि पिछले कुछ समय से अनन्या पांडे एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेटिंग कर रही हैं।

मुंबई, 13 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म लाइगर आगामी अगस्त महीने में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना अकड़ी पकड़ी रिलीज हुआ है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की लीड हीरोइन अनन्या पांडे अपने नए रिलेशनशिप को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि अनन्या पांडे पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेटिंग कर रही हैं।

आदित्य रॉय कपूर के साथ डेटिंग की खबर

आदित्य रॉय कपूर के साथ डेटिंग की खबर

खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अनन्या पांडे की पर्सनल लाइफ में इन दिनों खूब उथल-पुथल मची हुई है। पिछले कुछ समय से अनन्या पांडे एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेटिंग कर रही हैं। आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडे की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। दोनों एक दूसरे के साथ कई जगहों पर देखे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या और आदित्य को मुंबई के कई रेस्तरां में एकसाथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है।

ईशान संग हुआ ब्रेकअप

ईशान संग हुआ ब्रेकअप

बीते कुछ सालों से अनन्या पांडे और बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हुई थी। हाल ही में खबर आई थी कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। आपको बता दें कि दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

फिल्म के सेट पर मिले थे दोनों

जानकारी के अनुसार ईशान और अनन्या की मुलाकात फिल्म खाली पीली के सेट पर हुई थी और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने की खबर आने लगी थी। हालांकि इस साल अप्रैल के महीने में ही अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं। दोनों ने एक दूसरे से मिलना बंद कर दिया और अपने अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए।

आदित्य और अनन्या की बॉन्डिंग

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य और अनन्या वक्त बीतने के साथ-साथ और भी करीब आते जा रहे हैं। हालांकि दोनों पब्लिकली कैमरे के सामने आने से बचते हैं। फिलहाल इस बात को लेकर अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है या फिर दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अगस्त में रिलीज होगी अपकमिंग फिल्म

अगस्त में रिलीज होगी अपकमिंग फिल्म

वहीं साउथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म लाइगर की बात करें तो ये मूवी आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुआ इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फिल्म के पहले पोस्टर में लीड हीरो विजय देवरकोंडा बिना कपड़ों के नजर आ रहे थे। उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+