इरा खान ने दोस्तों को भेजा अनोखा वेडिंग इंविटेशन कार्ड, पजल को जोड़ते हुए दोस्तों का घूमा सिर और फिर.....

Ira Khan Wedding Invitation: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान जनवरी 2024 में शादी करने जा रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की थी। फिलहाल कपल अपीन शादी की तैयारियों में जुट चुका है। हाल ही में कपल को शादी से पहले की कुछ रस्में निभाते भी देखा गया था। इरा खान ने अपने करीबियों को वेडिंग कार्ड भेजना शुरू कर दिया है। इरा ने अपने दोस्तों को भेजे वेडिंग कार्ड पर उनका रिएक्शन भी शेयर किया है।

इरा खान का खास वेडिंग इंविटेशन कार्ड
इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने एक बॉक्स में अपने दोस्तों को कस्टमाइज्ड वेडिंग इंविटेशन कार्ड भेजा है। उन्होंने दोस्तों को उनका ब्राइड्समेड्स बनने का पजल इंविटेशन कार्ड भेजा है जिसे देखकर उनके दोस्त हैरान हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इरा खान का कार्ड जोड़ते-जोड़ते उनके दोस्तो का सिर घूमने लगता है।

ira khan

इंविटेशन कार्ड पर दोस्तों ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो शेयर करते हुए इरा खान ने एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- पोपाए: इसे थोड़ा-थोड़ा करके एडिट करना। मैंने तो एक रात में कर दिया। ये अप्रैल से ही चल रहा है। देर आए दुरुस्त आए। इसके अलावा, अब मिष्टी! हम एक महीने के अंदर शादी करने जा रहे हैं। दोस्तों मुझे तुमसे बहुत ज्यादा प्यार है। क्या आप मेरी जिंदगी में लोगों की विविधता और दायरा देखते हैं। पजल्स पर जैन और डेनिएल के रिएक्शन के बीच विरोधाभास को न चूकें।

इमोशनल हुए इरा खान के सभी दोस्त
इरा खान ने अपने नोट में आगे लिखा है - डेनिएल का असेंबल- ये बहुत प्यारा है...जिसे निहाल के न रोने की कोशिश के साथ जोड़ना पड़ा (पहले मैंने सोचा कि आहें पजल्स की वजह से थीं, फिर मुझे एहसास हुआ कि वह इमोशनल महसूस कर रहा था), क्षितिज और बाकी सभी के रिएक्शन के बीच निर्देशों का पालन करना और न करना (साफ तौर पर वे काफी नहीं थे) सभी अलग-अलग कैमरामैन और उनकी रनिंग कमेंटरी। बस पूरा वीडियो देखें। कुछ भी न चूकें। मैंने ये सभी फुटेज कई बार देखे हैं और ये अब भी हर बार मेरा दिल भर देता है।

3 जनवरी 2024 को इरा खान करेंगी कोर्ट मैरि

आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी करने वाली हैं। इरा खान और नुपुर शिखरे आगामी 3 जनवरी 2024 को कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद ही वह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरा के पिता आमिर खान ने आगामी 13 जनवरी 2023 को मुंबई में अपनी बेटी के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी लोग शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+