इरा खान और नुपुर शिखरे इस खास जगह पर करेंगे ग्रैंड सोशल मैरिज, जानें आमिर खान की लाडली की वेडिंग डिटेल्स

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान आज दुल्हन बनने वाली हैं। खबर है कि इरा खान आज यानी 3 जनवरी 2024 को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। इसी बीच कपल की शादी को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरा और नुपुर राजस्थान में ग्रैंड सोशल वेडिंग भी करने वाले हैं।

कोर्ट मैरिज के बाद रिसेप्शन पार्टी
आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान आज यानी 3 जनवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। दोनों की ये शादी आज दोपहर को 2 से 4 बजे के बीच होगी। वहीं कोर्ट मैरिज के बाद ये कपल एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित करने वाला है, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

ira khan

राजस्थान में होगी इरा की ग्रैंड सोशल वेडिंग
वहीं कहा जा रहा है कि इरा खान और नुपुर शिखरे जल्द ही राजस्थान में सोशल मैरिज भी करेंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इरा खान कोर्ट मैरिज के बाद नुपुर शिखरे के साथ ग्रैंड सोशल वेडिंग भी करेंगी।

8 जनवरी को होगी सोशल शादी
खबर है कि इरा और नुपुर सोशल मैरिज राजस्थान के उदयपुर में करेंगे। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड सोशल मैरिज का आयोजन आगामी 8 जनवरी 2024 को उदयपुर में किया गया है। इसके बाद दोनों आगामी 13 जनवरी 2024 को मुंबई में एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारे शामिल होंगे।

शादी से पहले शॉर्ट स्कर्ट में दिखीं इरा खान
आपको बता दें कि शादी से एक दिन पहले इरा खान की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस खास मौके पर उनकी दोनों मां यानी रीना दत्ता और किरण राव आमिर खान के घर पर पहुंचे थे। हल्दी सेरेमनी में सभी महिलाओं ने मराठी आउटफिट पहना हुआ था। वहीं होने वाली दुल्हन यानी इरा खान अपनी हेल्दी सेरेमनी के बाद शॉर्ट स्कर्ट पहने नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+