इन 2 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है IPL के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत का नाम, एक ने तो कर दी थी सारी हदें पार
Rishabh Panth Relationship: भारतीय विकेटकीपर और दमदार बल्लेबाज ऋषभ पंत इस बार के आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। ऐसे में ऋषभ पंत अब तक के सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी बन गए हैं।
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का रिश्ता
आपको बता दें कि ऋषभ पंत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं।

उर्वशी के पोस्ट ने अफवाह को दी थी हवा
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। साल 2022 में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि RP (ऋषभ पंत) ने उन्हें कई घंटे तक इंतजार कराया था। इसके बाद से लोग कयास लगा रहे थे कि उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर ये बात क्यों कही है।
ऋषभ पंत और ईशा नेगी का रिलेशनशिप
हालांकि सिर्फ उर्वशी रौतेला ही नहीं बल्कि ऋषभ पंत का नाम एक और हसीना के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा चुका है कि ऋषभ पंत और ईशा नेगी रिलेशनशिप में हैं।
कौन हैं ईशा नेगी?
-जानकारी के अनुसार ईशा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। ईशा ने देहरादून के जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके अलावा वह नोएडा की एमेटी यूनिवर्सिटी से कॉलेज की पढ़ाई कर चुकी हैं। आपको बता दें कि ईशा कई बार आईपीएल में ऋषभ पंत का मैच देखने जा चुकी हैं।
-एक आईपीएल मैच के दौरान ही ईशा नेगी ने ऋषभ पंत के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात भी कही थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- माय मैन, मेरा जीवनसाथी, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरी जिंदगी का प्यार ऋषभ पंत। ईशा नेगी की इस पोस्ट के बाद ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा होने लगी थी।
उर्वशी के साथ रेस्तरां पहुंचे थे ऋषभ पंत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत को बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी मुंबई के एक रेस्तरां में देखा जा चुका है। इसके बाद से ही दोनों की रिलेशनशिप की खबरे मीडिया में छा गई थीं। हालांकि ऋषभ पंत इस रिलशेन को लेकर कोई टिप्पणी करते नजर नहीं आए हैं।
एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत की दमदार वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत का दिसंबर 2022 में एक भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था। लगभग 14 महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद उन्होंने आईपीएल 2024 के जरिए वापसी की थी। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 में भी जगह बनाई थी। इसके बाद पंत लगातार तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications