IPL 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में होगी शंकर महादेवन की 'खास' परफॉर्मेंस, भारतीय जवानों को देंगे ऐसा सम्मान
IPL 2025: आईपीएल 2025 का आज यानी 3 जून 2025 को समापन है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच फाइनल मैच होने वाला है।
क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन की खास परफॉर्मेंस
खबर है कि इस समापन समारोह में बॉलीवुड के फेमस सिंगर शंकर महादेवन अपनी एक खास परफॉर्मेंस देने वाले हैं। वह आईपीएल 2025 के फाइनल मैच के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना के लिए एक खास संगीत प्रस्तुति देने वाले हैं।

शंकर महादेवन के साथ परफॉर्म करेंगे उनके दोनों बेटे
-इस परफॉर्मेंस में शंकर महादेवन के दोनों बेटे, सिद्धार्थ और शिवम भी उनके साथ शामिल होंगे। ये परफॉर्मेंस आज यानी 3 जून 2025 (मंगलवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और PBKS के बीच फाइनल मैच के दौरान होगा।
-इस इवेंट के बारे में शंकर महादेवन के बेटे शिवम महादेवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- कल फाइनल में मिलते हैं। बहुत ही बड़ा सम्मान है ये! #IPLFINAL #TRIBUTE #SSSLIVE #IPL।
भारत-पाक तनाव के बीच रोक दिया गया था आईपीएल
-आपको बता दें कि गत 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकवादी हमले के बाद से देश में तनाव का माहौल बना हुआ था। इस आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया।
-इसके बाद पाकिस्तान ने एलओसी और बॉर्डर इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन से हमले किए। वहीं जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर हमला कर उनके रडार, संचार केंद्र और एयरफील्ड को नुकसान पहुंचाया। वहीं 10 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने पर सहमति बनी।
आईपीएल 2025 को मिलेगा नया विजेता
-भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था। वहीं मैच 17 मई 2025 से फिर से शुरू हुए और फाइनल की तारीख 25 मई से बदलकर 3 जून 2025 कर दी गई।
-जानकारी के अनुसार आईपीएल में इस बार एक नया विजेता बनेगा क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी।












Click it and Unblock the Notifications