पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' पर सरकार ने लगाई रोक, गाने भी यूट्यूब से हटे!
Abir Gulal: वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल मुश्किलों में फंस गई है। फिल्म विरोध टीजर के रिलीज के बाद से ही हो रहा था। लेकिन पहलगाम की आतंकवादी घटना के बाद ये विरोध और बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बैन करने की मांग चल रही है। अब खबरें हैं कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस फिल्म को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है।
कई रिपोर्ट्स में सूचना और प्रसारण मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर छापी है। इसमें बताया जा रहा है कि फिल्म अबीर गुलाल भारत में रिलीज नहीं होगी। फिल्म 'अबीर गुलाल' के दो गाने- 'अंगरेजी रंगरसिया' और 'खुदाया इश्क' यूट्यूब पर रिलीज हुए थे। जो अब भारत में नजर नहीं आ रहे हैं। इन गानों को म्यूजिक लेबल सारेगामा और ए रिचर लेंस एंटरटेनमेन्ट के चैनल पर रिलीज किया गया था।

अभी तक इस फिल्म की रिलीज पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। साथ ही फिल्म एक के एक्टर्स ने भी अभी तक कोई बयान नहीं दिया। खबरें हैं कि एग्जिबिटर्स इस फिल्म को सिनेमाघरों में चलाने को लेकर कशमकश में हैं। वहीं, फवाद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर ने अंदर से झकझोर दिया। इस चुनौतीपूर्ण समय में, हम इस भयानक घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम पीड़ितों के प्रियजनों के लिए धैर्य और स्वस्थ होने की आशा करते हैं।
पहलगाम हमले बाद भारत में रोष है और लोग पाकिस्तानी आर्टिस्ट को फिर से बैन करने की मांग कर रहे हैं। पुलवामा अटैक के बाद से भारत में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद से भारत में पाकिस्तान के आर्टिस्ट के साथ लोग काम नहीं करते थे। फवाद ने पहली बार 2014 में भारतीय फिल्म में काम किया था। जिसका नाम खूबसूरत था। वहीं, आखिरी बार वो 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आए थे। इसके 8 साल बाद वो बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। पहलगाम घटना के बाद इस फिल्म की रिलीज डेट में तलवार लटक रही है। अब देखना है ये सेंसर बोर्ड क्या निर्णय लेता है। हालांकि कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के लिए अब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ही मना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications